संजय सिंह को शराब घोटाला मामले में जमानत, इन 5 शर्तों के साथ आज जेल से बाहर आएंगे AAP सांसद

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। सुप्रीम फैसले के बाद उन्हें आज तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया जाएगा। निचली अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। संजय सिंह को कोर्ट ने 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर यह राहत दी है। कोर्ट की ओर से जमानत की कुछ शर्तें रखी गई हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बेल के लिए निचली अदालत का रुख करने को कहा था। शर्तों में केस को लेकर कोई टिप्पणी न करना, कहीं जाते वक्त लोकेशन शेयर करना, मीडिया से केस के बारे में कोई बात नहीं करना, बिना इजाजत दिल्ली-एनसीआर छोड़कर और देश छोड़कर न जाना शामिल है।

AAP सांसद संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया कि ट्रायल कोर्ट ने बेल की शर्तों में 2 लाख रुपए की सिक्योरिटी मनी निर्धारित की। कोर्ट ने उनसे पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है और उन्हें देश छोड़कर जाने की अनुमति नहीं है। वकील ने बताया कि कोर्ट ने कहा है कि वह इस केस में अपनी भूमिका के बारे में किसी से बात नहीं करेंगे। कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर वह दिल्ली से कहीं से बाहर जाते हैं तो IO(जांच अधिकारी) को इसकी पूरी जानकारी देकर जाएंगे। यहां से अभी रिलीज ऑर्डर बनकर तिहाड़ जेल जाएगा और संभवतः आज दोपहर बाद वे जेल से बाहर आ जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली की ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह को शर्तों के साथ जमानत दी है। जानिए वो शर्तें क्या हैं…

➤ कहीं भी जाते वक्त अपने मोबाइल फोन की लोकेशन ऑन रखनी होगी।
➤ देश छोड़कर नहीं जा सकते, पासपोर्ट जमा करना होगा।
➤ दिल्ली शराब घोटाला मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने पर रोक।
➤ सबूतों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं कर सकते।
➤ दिल्ली-एनसीआर बिना इजाजत छोड़कर नहीं जा सकते।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री गोपाल राय ने देशभर की जनता का आह्वान करते हुए 7 अप्रैल को सामूहिक उपवास रखने के लिए कहा है। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी आम आदमी पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता 7 अप्रैल को 11 बजे से सामूहिक उपवास रखेंगे और प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में जो जहां है, वो वहीं से सामूहिक उपवास रखकर प्रार्थना कर सकता है और इस मुहिम में शामिल हो सकता है।

गोपाल राय ने कहा कि जिस तरीके से गलत आरोप लगाकर संजय सिंह को 6 महीने तक जेल में रखा गया, ठीक उसी तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को भी जेल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि फर्जी शराब घोटाले के जरिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र का खुलासा मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हुआ। यह भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी हार है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को 6 महीने तक जेल में रखा गया लेकिन सबूत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। आज गांव की गली-गली से लेकर पूरे देश दुनिया में इसी बात की चर्चा है कि जिस मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा लोगों की भलाई के लिए काम किया, उसे उठाकर जेल में डाल दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000