विजय नारायण हत्याकांड में डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पत्नी समेत 7 लोगों पर FIR, शूटर्स की तलाश में पुलिस

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में चर्चित डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड के आरोपी विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विजय नारायण की हत्या के मामले में अब घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी समेत 6 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक के बड़े भाई सतीश नारा यण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि 23 सितंबर, 2023 को हुए घनश्याम तिवारी के मर्डर केस में विजय नारायण सिंह (45) हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

बेखौफ अंदाज में जिस अंदाज में विजय नारायण सिंह पर गोलियां दागी तो वह एक पेशेवर शूटर ही कर सकता है…

मृतक विजय नारायण सिंह मौजूदा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह का भाई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह उर्फ बब्बन का भतीजा है। उसकी हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। दरअसल, रविवार रात नगर कोतवाली के दरियापुर स्थित एक होटल के सामने विजय नारायण सिंह की कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और बाइक सवार बदमाशों ने विजय नारायण और उसके साथी को गोली मार दी। इस घटना में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

घनश्याम तिवारी के परिवार पर एफआईआर…

डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड मामले में मृतक विजय नारायण सिंह कुछ महीने पहले ही जेल जा चुका था। वर्तमान में जमानत पर छूटा हुआ था। घटना पर पुलिस का कहना है कि कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसओजी भी लगाई गई है। मृतक के भाई सतीश नारायण सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी, अजय सिंह, दीपक मिश्रा, जयंत मिश्रा समेत 6 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर आईपीसी की धारा- 302, 307, 120 B व 147, 148 के तहत दर्ज हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000