गर्लफ्रेंड की हत्या कर कार से भाग रहे प्रेमी की रास्ते में हुआ एक्सीडेंट, मरणासन्न हालत में अस्पताल पहुंचा कातिल प्रेमी

पंजाब के मोहाली जिले में 27 वर्षीय एक लड़की की उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर घर में घुसकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह लड़की की ही कार लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद कार हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल, घायल हालत में बॉयफ्रेंड का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अब पुलिस उससे पूछताछ करने वाली है।

आपसी मनमुटाव के बाद प्रेमी ने ही कर दी प्रेमिका की हत्या 

हत्यारोपी लड़के का नाम अनस कुरैशी (30) है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में अनस चंडीगढ़ में एक भोजनालय चलाता था। इसी दौरान उसकी जान पहचान एकता नाम की लड़की से हो गई जो कि एक निजी कंपनी में जॉब करती थी। एकता मोहाली के खरड़ इलाके में अपने घर पर मृत पाई गई। उसकी गर्दन पर तेज धार वाले हथियार से कई चोटें थीं।

प्रेमिका के घर में घुसकर मध्यरात्रि में हत्या करना, प्रथम दृष्टया मामला लव जिहाद का दिख रहा है

पुलिस ने सोमवार (8 अप्रैल) को बताया कि यह घटना बीते शनिवार को खरड़ के सनी एन्क्लेव में हुई थी। शुरुआती जांच से पता चला कि एकता के घर लौटने के कुछ देर बाद ही आरोपी अनस कुरैशी भी उसके घर में घुस गया था। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में कुरैशी को मृतका के घर से बाहर निकलते और उसकी कार में भागते हुए दिखाया गया है।

चार साल तक अपने प्रेमजाल में फंसाने के बाद प्रेमी द्वारा की गई प्रेमिका की हत्या 

हालांकि, करीब 70 किमी दूर जाने के बाद कुरैशी हरियाणा के शाहाबाद के पास कार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। फिलहाल, वह अस्पताल में भर्ती है। पूछताछ करने की हालत में नहीं है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उससे पूछताछ के बाद ही इस हत्याकांड का खुलासा हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है। इतना जरूर है कि आरोपी और मृतका एक दूसरे को जानते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000