ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, गुस्साए ऑटो ड्राइवर ने खुद को लगा ली आग

हरियाणा के पानीपत में चालान कटने से नाराज एक ऑटो ड्राइवर ने खुद को आग के हवाले कर लिया। आग लगने के बाद ड्राइवर बुरी तरह जल गया और सड़क पर तड़प रहा था। ऑटो ड्राइवर के खुदकुशी की कोशिश का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पिछले दिनों पानीपत में चालान कटने से नाराज एक ऑटो ड्राइवर ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। ऑटो ड्राइवर के आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑटो ड्राइवर की पहचान अकरम के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आग से झुलसने के बाद अकरम दर्द से कराह रहा है। इसके साथ ही वह पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगा रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।

‘पुलिस ने आग लगाने के लिए मजबूर किया’

इस घटना के बाद ऑटो यूनियन ड्राइवर के समर्थन में है। ऑटो यूनियन के लोग मंगलवार को सड़क पर उतरे और पानीपत पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जिला ऑटो यूनियन के प्रधान पदाधिकारी मिथलेश ने कहा कि पीड़ित ड्राइवर को खुद को आग के हवाले करने के लिए पुलिस ने मजबूर किया था। पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने खुदकुशी करने की कोशिश की।

पूरे राज्य में चक्का जाम करने की धमकी

अकरम के समर्थन में जिले भर के ऑटो ड्राइवर ने पानीपत पुलिस के अधिकारियों से मिलकर घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही पीड़ित ड्राइवर के समुचित इलाज कराने और उसके परिवार की आर्थिक मदद करने की भी मांग की। इसके साथ ही ऑटो यूनियन के पदाधिकारी ने कहा कि अगर समय रहते दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में रोड जाम करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000