कैदियों में महीनों से चल रही थी रंजिश, पुलिस लेती एक्शन तो नहीं होती संगरूर जेल में खूनी झड़ंप

पंजाब के संगरूर जेल में शुक्रवार को कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई। इसमें 2 कैदियों की जान चली गई।  2 कैदी बुरी तरह से घायल हो गए। इस मामले में डीआईजी हरचरण भुल्लर ने शनिवार को संगरूर जेल का जायजा लिया। संगरूर सिटी 1 पुलिस थाना की तरफ से 10 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीआईजी भुल्लर ने बताया की कैदी किसी बड़े गैंग के साथ नहीं जुड़े हुए थे। जेल में ही कुछ दिन पहले से आपस में रंजिश और थोड़ी बहुत लड़ाई चल रही थी। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि यदि पुलिस पहले से दो गुटों के बीच चल रही रंजिश पर एक्शन ले लेती, तो ये खूनी झड़प न होती और दो कैदियों की जान बच जाती। वहीं, अब जेल के अंदर हुई खूनी वारदात के बाद पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।

ह्यूमन राइट कमीशन ने मांगी रिपोर्ट

इस मामले में ह्यूमन राइट कमीशन ने एडीजीपी जेल से एक हफ्ते से पहले रिपोर्ट मांगी है।10 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी। राजेंद्र अस्पताल में भर्ती एक कैदी शहबाज की मां संगरूर जेल पहुंची। पीड़ित कैदी की मां ने संगरूर पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां ने कहा कि जेल में उसके बेटे संग इतनी बड़ी वारदात हो गई, किसी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है। ये जेल प्रशासन की लापरवाही है। बता दें कि शुक्रवार शाम 7 बजे संगरूर जेल में 8 कैदियों ने 4 कैदियों के ऊपर तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इसमें दो कैदी की मौत हो चुकी है, दो कैदियों का पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में इलाज चल रहा है।

10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

शनिवार को इस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने संगरूर जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। दो कैदियों का पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में इलाज चल रहा है। संगरूर पुलिस की तरफ से 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा। उन सबके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित कैदी की मां ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

इस मामले में मलेरकोटला के एक घायल कैदी सेहवाज की मां संगरूर जेल पहुंची। रोते हुए आरोप लगाए की शुक्रवार शाम बेटे के साथ इतनी बड़ी वारदात हुई। जेल के अंदर बेटे को मारा गया। जेल प्रशासन या या संगरूर पुलिस ने फोन तक नहीं किया। साथ ही महिला ने कहा कि अब वह जेल के बाहर खड़ी हैं, न ही मुझे किसी से मिलवाया जा रहा है। न ही इस मामले की कोई जानकारी दी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000