छेड़खानी का विरोध करने पर महिला की हत्या, युवक ने लड़की की मां को घर में घुसकर मारी गोली

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों का कहर बढ़ता जा रहा है। दरअसल, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को पूरी घटना की पहले से जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पहले से था विवाद…

दरअसल, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के जे ब्लॉक में बदमाशों ने महिला को घर में घुसकर गोली मार दी। आनन-फानन में महिला को घायल अवस्था में बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की बेटी के साथ छेड़खानी का पुराना विवाद चल रहा था। इसी का विरोध करने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की पुलिस में शिकायत भी की गई थी। आरोपी का नाम मेहताब बताया जा रहा है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की की मां को मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप…

मृतक महिला के परिजन ने बताया कि तीन लोग आए और गोली मारकर भाग गए। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस को सारा मामला पता है। वहीं घटना की वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि लड़की को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। हम लड़की को नेपाल से लेकर आ गए। उसके बाद से ये लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। बार-बार चैलेंज करता था कि तुम्हें छोड़ेंगे नहीं तुमको मार देंगे। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाला मेहताब था। उनका कहना है कि पुलिस कह रही थी कि आरोपी को पकड़ रखा है, लेकिन पकड़े हुए आरोपी ने घर में घुसकर गोली मार दी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000