खाने में पति को नींद की गोली दी, फिर प्रेमियों ने कुल्हाड़ी से काटा, सामने खड़ी रही कातिल पत्नी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने प्रेमियों संग मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने पहले तो खाना खाते समय दाल में नींद की गोली मिलाई। जब पति बेसुध हो गया तो अपने दोनों प्रेमियों को बुला लिया। प्रेमियों ने बसेधु पड़े पति की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के समय खुद पत्नी भी सामने खड़ी थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए DCP वेस्ट डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि मृतक प्रदीप रैदास सक्सेना इंटर कॉलेज जेठा रोड पर कुक का काम करता था। वह मलिहाबाद में पत्नी रेखा और बच्चों के साथ एक कमरे के आवास में रहता था। प्रदीप की पत्नी रेखा का अवैध संबंध उसके पड़ोसी राजू रैदास और उसी गांव के सोनू रैदास से था। इसकी जानकारी जब प्रदीप और उसके पिता को हुई तो वह इसका विरोध करने लगे। इसी बात से प्रदीप की पत्नी रेखा ने खुन्नस ठान ली।

प्रेमी संग पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

इसी महीने दो मई को प्रदीप ने अपनी पत्नी को राजू रैदास के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस दौरान प्रदीप का पत्नी के साथ विवाद भी हुआ। जब पत्नी ने देखा कि प्रदीप उसके प्रेमी राजू रैदास और सोनू रैदास से मिलने-जुलने में बाधा बन रहा है तो पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाना शुरू कर दिया। प्लान के मुताबिक, राजू रैदास दो टैबलेट नींद की गोली लाया और रेखा को दे दिया।

दाल में नींद की गोलियां मिलाकर पति को दी

रात में खाना खाते समय रेखा ने प्रदीप की दाल में वो नींद की गोली मिला दी। दाल पीने के कुछ देर बाद ही प्रदीप बेहोश हो गया। इस दौरान राजू रैदास और सोनू रैदास घर के दरवाजे पर ही खड़े थे। प्रदीप के बेहोश होते ही रेखा ने दरवाजा खोला और वो दोनों अंदर आ गए। इस दौरान राजू ने अपने हाथ में कुल्हाड़ी ली और सोनू ने प्रदीप का पैर पकड़ लिया। राजू ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार कर प्रदीप को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान पत्नी रेखा भी सामने ही खड़ी थी।

हत्यारोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस ने मृतक प्रदीप की पत्नी रेखा के प्रेमी राजू और सोनू ने पूछताछ की। इस दौरान सोनू ने बताया कि हम लोगों का प्रदीप की पत्नी रेखा से करीब 5 से 6 महीने से प्रेम संबंध था। हम दोनों लोग प्रदीप के घर चोरी-छिपे आते-जाते थे। इस बात की प्रदीप और उसके पिता को जानकारी हो गई थी, तभी प्रदीप की पत्नी और हम लोगों ने योजना बनाई कि प्रदीप की हत्या कर रास्ते से हटा दिया जाए, जिससे हम लोगों का रेखा से मिलने में कोई बाधा न हो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000