नशे के आदी बेटे ने पिता की ली जान, डंडे से पीटा, मां को भी किया घायल

मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी और मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुरैना शहर के दत्तपुरा इलाके में रहने वाले रवि प्रताप की हत्या उनके बेटे सुधांशु ने कर दी। बेटे ने बेसबॉल के डंडे से पीट-पीट कर पिता की हत्या कर दी। पिता को इस तरह से पिटता देख जब मां शकुंतला देवी उन्हें बचाने आई तो बेटे ने उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटे सुधांशु को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी गांजा पीने का आदी है। आरोपी का ग्वालियर के मानसिक चिकित्सालय में इलाज भी चल रहा है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

नशे का आदी है आरोपी

एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय सुधांशु कदम मुरैना में अपने पिता 65 वर्षीय रवि कदम और मां शकुंतला के साथ रह रहा था। सुधांशु नशे का आदी है, जिसकी वजह से घर में विवाद होता रहता था। नशे की आदत छुड़वाने के लिए परिजनों ने सुधांशु को नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। बीते दिनों ही वह नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर घर लौटा था। इसी बीच उसने किसी बात को लेकर घर में पिता से झगड़ा किया और उन्हें बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला।

मां की हालत गंभीर

इसी दौरान आरोपी की मां ने जब बेटे को इस तरह पिता को पीटते देखा तो वह उन्हें बचाने दौड़ी जिसके बाद आरोपी ने अपनी मां पर भी कई वार किए। डंडे के वार के बाद आरोपी की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी की मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000