लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण: उत्तर प्रदेश की14 लोकसभा सीटों पर 57.79 प्रतिशत हुआ मतदान

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीट पर सोमवार को शाम पांच बजे तक औसतन 57.79 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत प्रदेश की 14 लोकसभा सीट के लिए और एक लखनऊ-पूर्वी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। शाम छह बजे तक जो भी मतदाता मतदान केन्द्र पहुंच जाएंगे उन सभी को वोट डालने दिया जाएगा। पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक अमेठी में 52.68 प्रतिशत, बांदा में 57.38 प्रतिशत, बाराबंकी में 64.86 प्रतिशत, फैजाबाद में 57.36 प्रतिशत, फतेहपुर में 54.56 प्रतिशत, गोंडा में 50.21 प्रतिशत, हमीरपुर में 57.83 प्रतिशत, जालौन में 53.73 प्रतिशत, झांसी में 61.18 प्रतिशत, कैसरगंज में 53.92 प्रतिशत, कौशांबी में 50.65 प्रतिशत, लखनऊ में 49.88 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 60.10 प्रतिशत और रायबरेली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ।

यूपी की इन सभी 14 सीटों पर 90 फीसदी मुकबला इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच होता दिखा 

राजधानी लखनऊ में रक्षामंत्री एवं भाजापा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह और सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के बीच में मुकाबला है। मोहनलालगंज सुरक्षित से केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के उम्मीदवार कौशल किशोर और सपा के आर के चौधरी के बीच मुकबला है। बाराबंकी सुरक्षित से भाजपा से राजरानी रावत और तनुज पुनिया के बीच मुकाबला है। रायबरेली और अमेठी जो कांग्रेस का गढ़ है, वहां से कांग्रेस ने राहुल गांधी और कांग्रेस के वफादार किशोरी लाल शर्मा को उतारा है तो अमेठी से स्मृति इरानी व रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है।

कैसरगंज लोकसभा सीट पर मुकाबला पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे एवं भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह और सपा के भगत राम मिश्रा के बीच है। वहीं, गोंडा में भाजपा के कीर्ति वर्धन सिंह को सपा की श्रेया वर्मा से टक्कर मिल रही है। फैजाबाद (अयोध्या) में भाजपा के लल्‍लू सिंह का मुकाबला सपा के अवधेश प्रसाद से है। हमीरपुर में भाजपा से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की राह रोकने के लिए सपा ने अजेंद्र सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। इन सभी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

बांदा में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा उम्मीदवार आर के सिंह पटेल और सपा की कृष्णा देवी पटेल के बीच है। लोकसभा जीत की ‘हैट्रिक’ पर नजर गड़ाए विनोद कुमार सोनकर का मुकाबला कौशांबी (सुरक्षित) सीट पर सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज से है। फतेहपुर लोकसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री व भाजपा की उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के बीच मुख्य मुकाबला है। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। 9 नवंबर, 2023 को विधायक आशुतोष टंडन के निधन से यह सीट रिक्त हुई है।

14 लोकसभा सीट पर कुल 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीट पर कुल 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में दो करोड़ 71 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। रिणवा ने बताया कि प्रदेश में पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीट तथा लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा।

14 में 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं 

पांचवें चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मोहनलालगंज, जालौन, कौशांबी और बाराबंकी सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है, जबकि अन्‍य 10 सीट सामान्य श्रेणी की हैं। पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी), केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (मोहनलालगंज), केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन), केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर) लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले में हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गांधी के सामने भाजपा ने राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को फिर मौका दिया है, जो यहां साल- 2019 में सोनिया गांधी से पराजित हो गये थे।

इस चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के तहत कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी के अलावा अमेठी से के एल शर्मा, बाराबंकी (सुरक्षित) से तनुज पुनिया और झांसी से प्रदीप जैन ‘आदित्य’ को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बाकी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी (सपा) के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा से है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल को हराया था

अमेठी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जिन्होंने साल- 2019 में राहुल गांधी को पराजित कर यह सीट जीती थी। ईरानी को टक्‍कर देने के लिए कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है। अमेठी से तीसरी बार भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज यहां मेदन मवई के बूथ संख्या- 347 पर अमेठी के मतदाता के रूप में पहली बार मतदान किया। अमेठी के मेदन मवई गांव में उन्होंने अपना आवास बनाया है और वहां से वह पहली बार मतदाता बनी हैं। मतदान करने के बाद ईरानी ने कहा कि ”यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने आज गौरीगंज स्थित अपने मेदन मवई गांव में विकसित भारत के संकल्प, गरीब कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण को मतदान के जरिए समर्थन दिया।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000