कपिल शर्मा शो में काम का झांसा, बंद कमरे में ऑडिशन और दरिंदगी… रो-रोकर पुलिस को महिला ने बताई आपबीती

महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपी ने महिला को कपिल शर्मा के शो में काम दिलवाने के बहाने घर पर ऑडिशन के लिए बुलाया था और उसके साथ दरिंदगी की। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी का नाम आनंद सिंह है। पीड़िता पुलिस के सामने रो पड़ी। उसनेबताया कि आरोपी आनंद ने झांसा दिया था कि उसकी जान-पहचान टीवी इंड्रस्टी की बड़ी-बड़ी हस्तियों से है। वह कपिल शर्मा के शो में काम करता है। इस वजह से वह आनंद की बातों में आ गई। उसे लगा कि आनंद उसे कपिल शर्मा के शो में काम दिलवा देगा। महिला ने आरोपी से कहा कि उसे टीवी इंड्रस्टी में काम चाहिए. इस पर आरोपी ने उससे कहा कि कपिल शर्मा के शो में काम करना है तो इसके लिए ऑडिशन देना होगा। ऑडिशन सही रहा तो वह उसे कास्टिंग डायरेक्टर के पास ले जाएगा।

ऐसे आरोपी से हुई थी पहचान

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पीड़िता से पहचान एक परिचित के जरिए हुई थी। महिला ऑडिशन देने के लिए नालासोपारा में स्थित आनंद के घर गई थी। वहीं पर उसने महिला के साथ रेप किया।

पीड़ित महिला ने कहा कि आनंद जब ऑडिशन ले रहा था, तो वह करीब आने की कोशिश कर रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की। यहीं नहीं, पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता शादीशुदा है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोपी ने पीड़िता को घर में बंद कर दिया। पीड़िता ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद मांगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया। महिला मंगलवार को तुलिज पुलिस स्टेशन गई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने आरोपी आनंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000