हिस्ट्रीशीटर मर्डर केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 21 साल पहले हुई पिता की हत्या का लिया था बदला

फिरोजाबाद।  फिरोजाबाद में बीती 25 मई को हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार केस सॉल्व करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 21 साल पहले हुई अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। घटना के दौरान हमलावरों ने पहले हिस्ट्रीशीटर की बाइक में कार से टक्कर मारी थी। इसके बाद सड़क पर गिरने पर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर पर कुल्हाड़ी से भी कई वार किए थे।

सिरसागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के मुताबिक बीती 25 मई को सिरसागंज शहर के सोथरा रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यक्ति की शिनाख्त कमलेश (50) पुत्र जय श्रीराम निवासी गांव नगला गुलाल थाना नगला खंगर के रूप में हुई थी। कमलेश नगला खंगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। कमलेश पर कई मुकदमे दर्ज थे। इस मामले में कमलेश के भाई ने हत्या का मुकदमा पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। जिसमें नगला गुलाल के रहने वाले चोब सिंह और उनके भाइयों को नामजद किया था। जांच पड़ताल में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की कहानी सामने आई।

थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी चोब सिंह को सोथरा रोड हाइवे पुल के नीचे से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी चोब सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 में कमलेश और उसके भाइयों ने उसके पिता राजवीर सिंह की हत्या कर दी थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उसने कमलेश की हत्या की। बहरहाल पुलिस अभी कई और बिंदुओं पर जांच की बात कह रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000