दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फिर पहुंचे तिहाड़ जेल, सरेंडर करने से पहले गए राजघाट, बोले- मैं फिर लौटूंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दोपहर तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत दी गई थी। सरेंडर करने से पहले सीएम केजरीवाल राजघाट और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गए। इससे पहले केजरीवाल ने एक्स पर हिंदी में लिखा कि ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार। आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करूंगा। दोपहर 3 बजे घर से निकलूंगा। पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगा। वहां से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा। और वहां से पार्टी दफ़्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से मिलूंगा। वहां से फिर तिहाड़ के लिए रवाना होऊंगा। आप सब लोग अपना ख़्याल रखना। जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। जय हिन्द!

अरविंद केजरीवाल जेल नंबर 1 से तिहाड़ जेल के अंदर पहुंचे। तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल जैसे ही तिहाड़ जेल में दाखिल होंगे, सबसे पहले उनका मेडिकल चेक अप करवाया जाएगा। मेडिकल चेक अप में शुगर लेवल कितना है, बीपी कितना है और वजन कितना है, इसकी जांच की जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने घर से निकलते वक्त अपने माता पिता से आशीर्वाद लिया और बच्चों को गले लगाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर फूल अर्पित किया. अरविंद केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह ने अन्य लोगों के साथ हनुमान मंदिर में प्रार्थना की। आप नेता गोपाल राय ने कहा कि ‘जिस तरह से दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया। चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम ज़मानत दी थी। आज अरविंद दोबारा जेल जा रहे हैं, हमें उम्मीद है कि वे दोबारा जेल से वापस आएंगे…’

बीजेपी का विरोध प्रदर्शन…

अरविंद केजरीवाल के विरोध में राजघाट पर दिल्ली बीजेपी ने प्रदर्शन किया। जिसमें दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए और नारेबाजी करते नजर आए। केजरीवाल का विरोध करने के लिए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पहुंचे थे। जिस वक्त अंदर अरविंद केजरीवाल राजघाट पर मौजूद थे, वहीं बाहर दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000