सिपाही ने ASI को गोली मारकर की हत्या, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को किया गया गिरफ्तार

लोहरदगा। एसपी कोठी के बगल में किराये के मकान में रहनेवाले सिपाही अनंत सिंह मुंडा (बुंडू निवासी) ने बुधवार रात 9:00 बजे अपने साथ रहनेवाले जमादार धर्मेंद्र सिंह (बोकारो निवासी) की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद अनंत लगातार अपनी इंसास राइफल से फायरिंग कर रहा है। रात करीब 11:00 बजे अनंत की पत्नी भी घटनास्थल के पास पहुंची और पति के मोबाइल फोन पर कॉल कर उसे समझाना चाहा, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। दूसरी ओर, एसपी हारिस बिन जमां समेत कई अधिकारी घटनास्थल के पास पहुंच चुके हैं, लेकिन, कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा। हालांकि, 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी सिपाही को घर से बाहर निकाल गिरफ्तार कर लिया गया, इधर, एएसआई के परिजनों मे जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रह चुके बलराम साहू के तीन मंजिला मकान में पहले तल्ले पर अनंत, धर्मेंद्र और एक अन्य सिपाही किराये पर एकसाथ रह रहे थे।

बुधवार रात करीब 9:00 बजे किसी बात को लेकर अनंत और धर्मेंद्र के बीच बकझक हो गयी। इसके बाद अनंत ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से धर्मेंद्र को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही धर्मेंद्र की मौत हो गयी। इसके बाद वह अनंत मकान के चारों तरफ घूमने लगा और रुक-रुक कर गोली चलाने लगा। मकान के अन्य किरायेदार अपने-अपने कमरों दुबके थे। इस मकान से थोड़ी दूरी पर बलराम साहू का दूसरा मकान है। उसी की छत और खिड़की से अनंत की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को अंदेशा है कि अनंत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होगी। रात 11:30 बजे से अनंत को घूमता नहीं देखा जा रहा है।

रात 12:00 बजे के करीब एसपी हारिस बिन जमा ने मकान मालिक बलराम साहू से मकान में प्रवेश करने का रास्ता पूछ रहे थे। ताकि टियर गैस की आड़ में कुछ जवानों को घर के अंदर भेज कर अनंत को काबू में किया जा सके। वहीं, फायरिंग बंद होने से पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि कहीं हताशा में अनंत ने खुद को भी भी गोली न मार ली हो। फिलहाल, पुलिस घर में प्रवेश करने की योजना बना रही थी। मृतक धर्मेंद्र पटना के रहनेवाले थे। वह वर्ष साल- 2000 में अनुकंपा पर बहाल हुए थे। उन्हें साल-2018 में एएसआइ में प्रोन्नति मिली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000