दर्दनाक मौत की वजह बनी 300 करोड़ की संपत्ति, लालची बहू ने कराई 82 साल के ससुर की हत्या, साजिश को दिया एक्सीडेंट का रूप, फिर ऐसे खुला हत्या का राज

नागपुर में एक बहू ने 300 करोड़ की संपत्ति के लालच में अपने ससुर की हत्या करा दी। इसके लिए एडवांस में दो लाख रुपये दिए थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से पूरे मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। सुपारी लेकर हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक के भाई की तत्परता की वजह से पुलिस इस मामले की गुत्थी को सुलझाने में सफल रही।

नागपुर के मानेवाड़ा चौक के पास 22 मई के दिन एक बुजुर्ग की कार हादसे में मौत हो गई थी। 80 वर्षीय पुरुषोत्तम पुट्टेवार अपनी बेटी के घर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस को लगा कि पुरुषोत्तम सड़क हादसे का शिकार हुए हैं, लेकिन उनके भाई ने पुलिस अधितकारियों से बात की और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे और इस बात की पड़ताल की गई कि करीबी लोगों के साथ पुट्टेवार के रिश्ते कैसे थे तो पुलिस को उनके बेटे डॉक्टर मनीष के कार चालक सार्थक बागडे पर शक हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने किया खुलासा…

पुलिस ने मृतक के बेटे के ड्राइवर को ध्यान में रखते हुए जांच की तो उसके मित्र सचिन धार्मिक और नीरज निनावे का नाम सामने आया। इसके पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सख्ती बरती तो इन्होंने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि एक ऑटोमोबाइल फॉर्म से पुरानी कर खरीदी और इस कार से पुट्टेवार को कुचलकर उनकी हत्या कर दी।

संपत्ति के लिए कराई हत्या…

80 वर्षीय मृतक पुरुषोत्तम पुट्टेवार के पास 300 करोड़ रुपए की पैतृक संपत्ति है। संपत्ति का हिस्सा नहीं मिलने से नाराज बहू ने अपने ससुर पुरुषोत्तम पुट्टेवार की हत्या की सुपारी दी थी। सुपारी किलर्स ने हत्या में जिस कार का इस्तेमाल किया था,उसे खरीदने के लिए पैसे बहू ने ही दिए थे। बहू अर्चना में आरोपियों को साफ हिदायत दी थी की हत्या हादसा ही लगना चाहिए। इसके लिए उसने एडवांस में ₹200000 दिए थे। आरोपी इस हत्या को हादसा दिखने में कामयाब भी हो चुके थे, लेकिन मृतक के भाई के कारण हत्या का खुलासा हुआ।

बेटी से मिलने जा रहा था मृतक…

पुलिस ने बताया कि 300 करोड़ की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के कारण सुपारी देकर हत्या कराई गई। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी शकुंतला, बेटा डॉक्टर मनीष, पुत्र बधू और बेटी योगिता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय से मृतक और उनकी पत्नी शकुंतला बेटी योगिता के पास रह रहे थे। मृतक पुरुषोत्तम पुट्टेवार की पत्नी शकुंतला का ऑपरेशन हुआ था। बेटे ने मां को देखभाल के लिए अपने पास रखा था। मृतक बेटी के घर जा रहा था। इसी दौरान कार से कुचल कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000