घर से बिना बताए गई पत्नी, वापस आई तो हथौड़े से वारकर उतारा मौत के घाट

राजस्थान के उदयपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। फिर सबूत मिटाने के लिए लोगों को ये बताया की पत्नी बाथरूम में गिर गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब हत्या के एंगल से मामले की जांच की तब पता चला की पति ने ही पत्नी की हत्या की थी और फिर उसके गिरने की कहानी बनाई।

हैरान कर देने वाला यह मामला डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस ने एक महिला की मौत के मामले में खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की पत्नी बिना बताए घर से चली गई थी। पति को बदनामी का डर था इसलिए उसने उसे हथौड़े से मार कर मौत के घाट उतार दिया। सबूत मिटाकर पति ने परिवार के लोगों को बताया कि वह बाथरूम में फिसल गई जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस को पति पर था शक

थानाधिकारी गोपाल नाथ के अनुसार मृतका महिला के परिवार ने मामला दर्ज कराया की लक्ष्मी लबाना की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या के एंगल से जांच की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार महिला के सिर में जो चोट लगी थी वह बाथरूम में गिरने से नहीं हो सकती थी। इस कारण पुलिस ने उस एंगल से पड़ताल की तो सबसे पहले पति हरीश लबाना पर शक हुआ। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल किया।

सिर पर हथौड़े से किया था वार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी बिना बताए घर से चली गई थी। दो दिन के बाद ससुराल के लोग उसे गुजरात से लेकर आए थे। बिना बताए घर से चले जाने से समाज में बदनामी के डर से गुस्से में आकर उसने पत्नी लक्ष्मी के सिर पर हथौड़े से वार किया जिसे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद सबूत मिटाकर बाथरूम से नीचे गिरने और सीढ़ी का कोना सिर में लगने से मौत का बहाना बनाकर सभी को गुमराह किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000