जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों की हत्या; 13 से 14 लोगों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी 

जगदलपुर। जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम इरिकपाल में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो लोगों की हत्या हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आलाधिकारियों की टीम गांव जा पहुंची। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इरिकपाल में बीते कई दिनों से जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में विवाद चल रहा था, जिसे गांव में रहने वाले लोगों से लेकर परिवार के लोग मामले को सुलझाने में लगे हुए थे। इसी मामले को लेकर मंगलवार को परिवार के लोगों ने दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी से लेकर आला अधिकारियों की टीम व फोरेंसिक की टीम को भेजा गया है और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले को लेकर गांव को छावनी में बदल दिया गया है।

इस वजह से दो भाइयों की हत्या…

इरिकपाल में हुए हत्या का कारण 5 एकड़ जमीन बताया जा रहा है, 13 से 14 लोगों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। मरने वालों में बड़ा भाई योगेश और छोटा भाई चंद्रशेखर है। दोपहर को दोनों भाई अपने खेत मे काम कर रहे थे उसी दौरान धारदार हथियार से हाथ, पैर, सिर, गले मे किया गया हमला, मौके पर ही दोनों भाइयों की हुई मौत। योगेश शादीशुदा है, साथ ही एक बच्चा भी है, जबकि चंद्रशेखर अविवाहित बताया जा रहा है। हत्या का मुख्य आरोपी चैन सिंह गागड़े पुलिस की हिरासत में है वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000