बहू ने ड्राइवर को 1 करोंड़ रुपए और बार लाइसेंस दिलाने का लालच देकर कराई थी ससुर की हत्या

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले महीने सामने आए हिट एंड रन मामले में बेहद ही चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही नागपुर पुलिस की जांच में पूरा केस हिट एंड रन के बजाय मर्डर का निकला है। नागपुर पुलिस ने हत्या की दिल दहला देने वाली साजिश का पर्दाफाश करते हुए मृतक पुरुषोत्तम पुत्तेवार की बहू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस साजिश की पूरी मास्टरमाइंड मृतक की बहू ही है और उसने करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति की लालच में यह साजिश रची गई है।

दरअसल 22 मई 2024 को नागपुर के अजनी इलाके में हिट एंड रन का एक चौकाने वाला मामला आया था। इस घटना में दो कार सवारों ने पुरुषोत्तम पुत्तेवार नामक शख्स को उड़ा दिया था। इस घटना में 72 साल के पुरुषोत्तम पुत्तेवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पहले यह पूरा मामला हिट एंड रन का ही नजर आ रहा था, लेकिन जब नागपुर पुलिस ने इसकी तह तक जाकर जांच की और इस दौरान उन्हें जो सुराग मिले, उससे वह भी चौंक गई।

बहू ने ड्राइवर के साथ मिलकर रची मर्डर की साजिश…

पुलिस की जांच में पूरा केस हिट एंड रन का नहीं, बल्कि इरादातन की गई हत्या की एक बड़ी साजिश का निकला। इसकी मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक की बहू अर्चना पुत्तेवार निकली। दरअसल पुलिस को अपने गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मृतक पुरुषोत्तम पुत्तेवार की 300 करोड़ की संपत्ति को हासिल करने के लिए बहू अर्चना पुत्तेवार ने सबसे पहले अपने घरेलू ड्राइवर को पटाया और फिर उसकी मदद से एक गहरी साजिश रची। इसके लिए ड्राइवर के जरिये दो लोगों को 1 करोड़ रुपये और एक बार का लाइसेंस दिलाने का लालच देते हुए हत्या करने की सुपारी दी थी।

कुछ ही दिन पहले खरीदी थी ससुर को उड़ाने वाली कार…

इसी साजिश के तहत 22 मई को आरोपी नीरज निम्जे और सचिन धार्मिक ने तेज रफ्तार कार से पुरुषोत्तम पुत्तेवार को उड़ा दिया। इस हत्या को जिस कार से अंजाम दिया गया था, वह कुछ ही दिन पहले खरीदी गई थी। कार खरीदने और आरोपियों को हत्या के बदले लाखों रुपये आरोपियों को बहू अर्चना पुत्तेवार ने ही दिए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि अर्चना की इस साजिश में उसका भाई प्रशांत और उसकी पीए पायल भी शामिल थी। उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घरेलू ड्राइवर सार्थक बागड़े अभी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अर्चना पुत्तेवार सरकारी कर्मचारी है और वर्तमान में गढ़चिरौली में पोस्टेड थी। पुलिस के मुताबिक अर्चना पुत्तेवार ने पूछताछ में यह कबूला है कि पूरी साजिश उसने ही रची थी। हत्या के लिए इस्तेमाल की गई सेकंड हैंड कार को खरीदने और कार से उड़ाने वाले आरोपियों को उसने ही लाखों रुपए दिए थे। पुलिस को शक है कि इसमें मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, इसलिए उनकी भी तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000