सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति ने दिखाया रंग,कई अधिकारियों पर गिरी गाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई से कई चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरी है। भ्रष्टाचार में शामिल होने और अपने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। इसी क्रम में चकबंदी विभाग ने दो जिलों के चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। वहीं मैनपुरी के भी कई चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

मिर्जापुर और बांदा के अधिकारी निलंबित

अपने काम में अनियमितता बरतने और साथ ही पद का दूरुपयोग करने के आरोप में मिर्जापुर और बांदा के चकबंदी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।दोनों अधिकारियों के खिलाफ अब विभागीय जांच भी बैठेगी। जांच का आदेश चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन ने दे दिए हैं। इतना ही नहीं मैनपुरी के भी कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

अधिकारियों पर क्यों हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक बांदा में वित्तीय वर्ष 2023-24 में धारा 27 व 52 के अंतर्गत लक्षित ग्राम उमरेंहडा का कार्य पूरा न करने, ग्राम बहिंगा में सहायक चकबन्दी अधिकारी स्तर पर हुई गलतियों का समाधान कर काम को आगे बढ़ाने के बजाय गांव को सहायक चकबन्दी अधिकारी स्तर पर प्रत्यावर्तित करने, CCMS पोर्टल के जरिए न्यायालय न चलाने आदि कई अनियमितताओं के लिये चकबंदी अधिकारी राणा प्रताप को निलम्बित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं।

इसी तरह मिर्जापुर के चकबंदी अधिकारी राजेन्द्र को भी अपने काम में लापरवाही करने के कारण निलंबित किया गया है। राजेन्द्र पर आरोप है कि उन्होंने एक मृतक की जमीन की जांच किए बिना चार बार अलग-अलग आदेश देकर अपने पद का दुरुपयोग किया। वहीं मैनपुरी में चकबंदी अधिकारी मोहम्मद साजिद, चकबंदीकर्ता काली चरण और रविकांत, चकबंदी लेखपाल अमित कुमार और अजय कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मैनपुरी के ही उप संचालक चकबंदी/एडीएम एफआर रामजी मिश्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी के खिलाफ कार्य में लापरवाही का आरोप है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000