पांच चुनावी शिकस्त, दो जीत ! फिर भी 7 हजार से अधिक मतों से शिकस्त के बाद भी पिछले दरवाजे से एमएलसी और उप मुख्यमंत्री की कुर्सी, आखिर भाजपा में राजनीतिक योग्यता का पैमाना क्या है ?

सात चुनाव में पांच चुनाव हार जाने के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य यूपी के डिप्टी सीएम बनने में सफल रहे…

शीर्ष नेतृत्व के कृपापात्र केशव प्रसाद मौर्य का चुनावी सफ़र…

लखनऊ। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिराथू सीट का परिणाम बेहद रोमांचक रहा था। समाजवादी पार्टी (SP) की प्रत्याशी डा. पल्लवी पटेल ने 1,06,278 वोट पाकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, वहीं भाजपा (BJP) के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य को 98,941 वोट मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

​जीत का यह अंतर 7,337 वोटों का था, जिसने पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी थी। ​अब सवाल यह है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में क्या सिराथू में फिर से कोई नया बदलाव देखने को मिलेगा, या इतिहास खुद को दोहराएगा ? फिलहाल केशव प्रसाद मौर्य का ध्यान अभी सिर्फ यूपी की सत्ता उन्हें किसी भी तरह से प्राप्त हो सके, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सारा दिमाग इसी पर खफा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में केशव प्रसाद मौर्य का राजनीतिक सफर अपने आप में एक दिलचस्प राजनीतिक पहेली है। यहां चुनावी सफलता का गणित कुछ ऐसा दिखाई देता है कि जनता के फैसले से अधिक महत्वपूर्ण शायद संगठन के गलियारों में हासिल की गई हैसियत हो जाती है। मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे केशव प्रसाद मौर्य का जरा चुनावी इतिहास पर नजर डालना आवश्यक है।

केशव प्रसाद मौर्य का चुनावी लेखा-जोखा…

  • साल- 2002 — बांदा से निर्दलीय चुनाव लड़े, पराजित।
  • साल- 2004 — इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा उप चुनाव लड़े, पराजित।
  • साल- 2004 — जौनपुर लोकसभा सीट से अपना दल के टिकट पर लड़े, पराजित।
  • साल- 2007 — इलाहाबाद पश्चिम से भाजपा के टिकट पर लड़े, पराजित।
  • साल- 2012 — सिराथू से पहली बार विधायक बने।
  • साल- 2014 — फूलपुर से लोकसभा चुनाव जीते।
  • साल- 2022 — सिराथू से पल्लवी पटेल के सामने चुनाव हारे।

यानी सात चुनावों में पांच हार और दो जीत। मगर राजनीति का दिलचस्प पहलू देखिए कि चुनावी मैदान में जीत का अनुपात भले ही कमजोर रहा हो, सत्ता के गलियारों में उनकी पदोन्नति का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता रहा। अब असली राजनीतिक कहानी शुरू होती है। दर्शल केशव प्रसाद मौर्य की अपनी कोई हैसियत नहीं थी, वह सिर्फ विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के निजी ड्राइवर रहे।

साल- 2014 में फूलपुर से सांसद बनने के बाद 2016 में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 2017 में भाजपा को उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिला। मुख्यमंत्री की कुर्सी योगी आदित्यनाथ को मिली और केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी। उन्होंने उस समय विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। बाद में लोकसभा की सदस्यता छोड़कर विधान परिषद पहुंचे और उपमुख्यमंत्री बने रहे।

साल- 2019 में भी उन्होंने कोई लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। फूलपुर से उनकी जगह केसरी देवी पटेल चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं, लेकिन केशव मौर्य की सत्ता में हिस्सेदारी यथावत रही। फिर आया 2022 का विधानसभा चुनाव। अपनी पुरानी कर्मभूमि सिराथू से मैदान में उतरे, लेकिन समाजवादी पार्टी के सिम्बल से अपना दल, कमेरावादी कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी पटेल ने उन्हें 7,337 मतों से पराजित कर दिया।

जनता ने अपना फैसला सुना दिया, लेकिन भाजपा नेतृत्व का भरोसा डिगा नहीं। चुनाव हारने के बावजूद उन्हें फिर उप मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल गई। यहीं से कुछ असहज करने वाले सवाल पैदा होते हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसे अनेक नेता हैं, जिन्होंने चार-पांच बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक जमीन बनाई है। केशव प्रसाद मौर्य के ऊपर दिल्ली दरबार का आशीर्वाद है, उसी के बल पर वह डिप्टी सीएम बने।

कुछ सांसद ऐसे भी हैं, जिनका संसदीय अनुभव और चुनावी स्वीकार्यता दशकों पुरानी है। मगर उनमें से कितनों को सत्ता के शीर्ष गलियारों में इतनी अहम जगह मिलती है ? अनुप्रिया पटेल, पल्लवी पटेल, ओमप्रकाश राजभर और डॉ. संजय निषाद जैसे नेताओं के अपने राजनीतिक आधार और सामाजिक प्रभाव हैं। उनके चुनावी प्रदर्शन और जन स्वीकार्यता पर भी बहस हो सकती है, लेकिन उनके पीछे एक स्वतंत्र राजनीतिक पहचान और मतदाताओं का आधार दिखाई देता है।

इसके बरक्स केशव प्रसाद मौर्य की राजनीतिक ताकत का सबसे बड़ा आधार आखिर क्या है ? उनकी अपनी चुनावी उपलब्धियां, स्वतंत्र जनाधार या भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का विश्वास ? सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उत्तर प्रदेश में उप मुख्यमंत्री बनने के लिए जनता का जनादेश जरूरी नहीं, केवल संगठन का आशीर्वाद पर्याप्त है ? केशव प्रसाद मौर्य के मामले को देखने से तो यही लगता है कि सिर्फ शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद बना रहे।

क्या भाजपा में चुनाव जीतना राजनीतिक योग्यता का प्रमाण है या प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच जाना ही भविष्य की सत्ता का प्रवेश-पत्र बन जाता है ? एक तरफ ऐसे वरिष्ठ नेता हैं, जो लगातार चुनाव जीतकर भी सत्ता के शीर्ष पदों की प्रतीक्षा करते रह जाते हैं। दूसरी तरफ ऐसे नेता हैं, जिनकी चुनावी पराजय भी राजनीतिक पदोन्नति की राह में बाधा नहीं बनती। जैसे केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हारकर भी डिप्टी सीएम बन गये।

यहां सवाल किसी व्यक्ति को पद देने के अधिकार का नहीं, बल्कि उस राजनीतिक कसौटी का है, जिस पर नेतृत्व अपने नेताओं को परखता है। लोकतंत्र में जनता चुनाव के माध्यम से नेताओं का मूल्यांकन करती है, लेकिन जब जनता की अदालत का फैसला सत्ता के पद निर्धारण में निर्णायक दिखाई नहीं देता, तब सवाल उठना स्वाभाविक है। सही मायने में ऐसा करना जनता के जनादेश का अपमान है और लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है।

आखिर केशव प्रसाद मौर्य की राजनीति में जनता का जनादेश बड़ा है या दिल्ली का विश्वास ? कहीं भाजपा में राजनीतिक सफलता का नया सूत्र तो नहीं बन गया है—चुनाव में हारिए या जीतिए, बस संगठन की कृपा-दृष्टि बनी रहनी चाहिए। क्योंकि लोकतंत्र में जनता विधायक और सांसद चुनती है, लेकिन सत्ता की राजनीति में पदों का चयन अक्सर किसी दूसरे गणित से होता है। शायद यही केशव प्रसाद मौर्य के राजनीतिक सफर का सबसे बड़ा विरोधाभास है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पांच चुनावी शिकस्त, दो जीत ! फिर भी 7 हजार से अधिक मतों से शिकस्त के बाद भी पिछले दरवाजे से एमएलसी और उप मुख्यमंत्री की कुर्सी, आखिर भाजपा में राजनीतिक योग्यता का पैमाना क्या है ?     |     सुप्रीम कोर्ट ने साल-2002 गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की सज़ा पर रोक लगाई, मेडिकल आधार पर ज़मानत मिली     |     चार दिन पहले ही जिस व्यक्ति को रामदेव मे हनुमान जी का अंश बताया था, उसी व्यक्ति को चार दिन बाद ढोंगी, पाखण्डी और मूर्ख कहना रामदेव की कुंठा को ही दर्शाता है     |     जानलेवा हमला एवं फायरिंग के अभियोग में दो अभियुक्त जावेद अख्तर व हुशाम खान को किया गया गिरफ्तार     |     भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में अपने पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाना एक तरह का लालीपॉप देने जैसा रहा     |     श्रीराम कथा से जगी राजा भईया और रानी भानवी के रिश्तों में सुलह की उम्मीद, पर एमएलसी गोपाल जी पानी फेरने का कर रहे हैं, काम     |     पुणे की एयर होस्टेस की बालाघाट में हत्या:पीठ पर धारदार हथियार से किए 4 वार, दिवाली मनाने मायके आई थी मृतका     |     पुरानी रंजिश में युवक पर बरसाईं गोलियां, देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर     |     यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, मथुरा में योगी और नितिन नबीन बनाएंगे जीत की रणनीति     |     कांग्रेस MLA ने फेंका माइक और कुर्सियां, BJP बोली- सत्ता के भूखे ये लोग गुंडागर्दी पर उतारू हैं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000