चीन का फिर जागा गलवान वाला शैतान, पड़ोसी फिलीपींस के सैनिकों पर चाकुओं से किया हमला

नई दिल्ली। गलवान को शायद ही कोई भारतीय भूल पाया होगा।अब चीन ने ऐसा ही व्यवहार अपने एक दूसरे पड़ोसी देश फिलीपींस के साथ किया है।दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस की दो नौका पर चीनी सैनिक चढ़ गए और छूरे और चाकू से हमला कर दिया।फिलीपींस के अधिकारियों के अनुसार आठ से अधिक मोटरबोट पर सवार चीनी तटरक्षक कर्मियों ने फिलीपींस की नौसेना की दो नौकाओं को बार-बार टक्कर मारी और उन पर चढ़ गए।चीनी तटरक्षक कर्मियों ने द्वितीय थॉमस शोल में तैनात फिलीपींस नौसेना कर्मियों को क्षेत्रीय चौकी पर खाद्य और हथियारों सहित अन्य सामानों की आपूर्ति करने से रोक दिया। इस चौकी पर भी चीन अपना दावा करता रहा है। बता दें कि चीन का अपने सभी पड़ोसी देशों से विवाद चल रहा है। चीन अपनी सीमा को बढ़ाने के लिए लगातार पड़ोसी देशों की सीमा का अतिक्रमण करता रहता है।दक्षिण चीन सागर पर भी चीन अपना दावा जताता है।

हथियार भी छीन ले गए

फिलीपींस के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि टकराव के बाद चीनी कर्मियों ने नौकाओं को जब्त कर लिया और उन्हें हथियारों से क्षतिग्रस्त कर दिया।उन्होंने हमारे उपकरणों,आठ एम4 राइफलें भी जब्त कर लीं और नौसेना के कई कर्मियों को घायल कर दिया।यह घटना 17 जून को हुई थी।

फिलीपींस ने की नकुसान के भरपाई की मांग

फिलीपींस सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल रोमियो ब्रॉनर जूनियर ने पश्चिमी पलावन प्रांत में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम मांग करते हैं कि चीन हमारी राइफलें और हमारे उपकरण लौटा दे।हम यह भी मांग करते हैं कि उन्होंने जो नुकसान पहुंचाया है उसकी भरपाई की जाए।उन्होंने इस हमले की तुलना दक्षिण चीन सागर में समुद्री लूट की घटना से की।

चीन ने लगाए आरोप

चीन ने इस टकराव के लिए फिलीपींस को दोषी ठहराते हुए कहा कि फिलीपींस के कर्मियों ने उसकी चेतावनियों की अवहेलना करते हुए समुद्र में उसके जल क्षेत्र का अतिक्रमण किया।ऐसे ही चीन ने भारत के साथ भी किया था।हमले के बाद उसने भारत पर आरोप लगा दिए थे।चीन लगातार भारत की सीमा में अतिक्रमण की कोशिश करता रहता है।अमेरिका ने कहा है कि दक्षिण चीन सागर में कहीं भी फिलीपींस के सार्वजनिक जहाजों, विमानों, सशस्त्र बलों और तटरक्षकों के खिलाफ सशस्त्र हमला दोनों देशों के बीच एक पारस्परिक रक्षा संधि को नुकसान पहुंचाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000