प्रेम प्रसंग में इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने हत्या की पुष्टि कर दी है। ये घटना विधि कॉलेज तेलीपारा के पास की है। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवक को खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद उसे शहीद निर्मल मेहतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया।

इलाज के दौरान युवक की हुई मौत…

धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल  के आपातकालीन वार्ड के प्रभारी प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार गंडौरिया ने बताया कि भर्ती करते समय मृत युवक की सांसे चल रहीं थी, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अमरदीप भगत के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। साथ ही उसके पूरे बैकग्राउंड की जांच कर रही है।

पुलिस प्रेम प्रसंग समेत कई पहलुओं की कर रही है जांच…

पुलिस उपाधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम प्रेम प्रसंग सहित विभिन्न पहलुओं पर भी मामले की जांच कर रही है। जब तक हमारे हाथों कोई ठोस सबूत नहीं मिल जाता है इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। अपराधियों की तलाश जारी है। जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक इंजीनियरिंग का था छात्र…

जानकारी के मुताबिक मृतक अमरदीप भगत मनईटाड़ का रहने वाला था। वह इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था। घटना के बाद युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव के समीप बैठकर रोने लगे। वहीं, वहां पर मौजूद कुछ उनके परिजनों को दिलासा देते नजर आए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000