रेणुकास्वामी को दिया गया बिजली का झटका, अभिनेता दर्शन ने सबूतों को नष्ट करने के लिए दोस्त से लिए थे 40 लाख रुपये

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने कहा है कि रेणुकास्वामी की हत्या के बाद कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा ने कई लोगों से संपर्क किया था। एक अन्य आरोपित ने स्वीकारा है कि रेणुकास्वामी को बिजली का झटका दिया गया था। रेणुकास्वामी की आठ जून को बेंगलुरु में हत्या कर दी गई थी।

सबूतों को नष्ट करने के लिए लिए थे पैसे…

मामले में अभिनेता दर्शन, अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा समेत 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को 24वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर रिमांड आवेदन में जांच से संबंधित जानकारी साझा करते हुए बताया कि दर्शन ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए साक्ष्यों को नष्ट करने के ‘खर्चों’ को पूरा करने के लिए दोस्त से 40 लाख रुपये लिए थे। यह पैसा बरामद कर लिया गया है। दर्शन ने अपने मित्र मोहन राज से 40 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने रिमांड याचिका में दर्शन और तीन अन्य की पुलिस हिरासत और पवित्रा तथा शेष आरोपितों के लिए न्यायिक हिरासत की मांग की।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपित धनराज ने बताया कि उसने रेणुकास्वामी को झटके देने के लिए ‘इलेक्ट्रिक शॉक टॉर्च’ का इस्तेमाल किया। उसने यह नहीं बताया है कि उसे यह डिवाइस कहां से मिली। पुलिस ने डिवाइस को जब्त कर लिया है। रेणुकास्वामी ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में पवित्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद अपहरण कर बेंगलुरु लाकर उनकी हत्या की गई। उनका शव नौ जून को नाले के पास मिला था। पुलिस ने कहा है कि दर्शन और अन्य आरोपितों – धनराज, विनय और प्रदोष ने तथ्यों को छिपाने की कोशिश की

कोर्ट ने 22 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत…

अदालत ने चारों की पुलिस हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी। बाकी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि पवित्रा ने अन्य आरोपितों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची। दर्शन भी अपराध में शामिल है। प्रदोष ने साक्ष्य नष्ट करने में मुख्य भूमिका निभाई। पुलिस ने चित्रदुर्ग में आरोपित राघवेंद्र के घर से 4.40 लाख रुपए, रेणुकास्वामी की सोने की अंगूठी और चेन भी बरामद की है।

रेणुकास्वामी की मां ने बरामद सोने की अंगूठी और चेन की पहचान की है। सूत्रों के अनुसार राघवेंद्र रेणुकास्वामी को आरआर नगर में यह कहकर लाया था कि दर्शन उससे मिलना चाहता है। यहीं पर प्रताड़ित कर रेणुकास्वामी की हत्या कर दी गई। जांच दल ने सीसीटीवी फुटेज सहित पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं, जिससे पता चलता है कि रेणुकास्वामी पर हमले के दौरान दर्शन मौजूद था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000