दिनदहाड़े चाकू से गोदकर छात्रा की हत्या, भाई के सामने ही आरोपी ने काटा गला, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

बिलासपुर। जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) के गौरेला स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास मेन रोड पर युवक ने युवती की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े सुबह करीब 10 बजे हुई यह घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी दुर्गेश प्रजापति फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गौरेला थाना अंतर्गत झगराखांड के अमहापारा से रंजना यादव (21) अपने ममेरे भाई के साथ स्कूटर पर गौरेला आई थी। एसबीआई के पास वह जैसे रुकी, तभी पीछे से एक बाइक आकर रुकी।

भीड़ देखती रही, भाई भी गया भाग…

गौरेला के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें दुर्गेश और रंजना बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। बीतचीत के दौरान ही युवक ने युवती को पकड़कर पेट में चाकू से हमला किया। इस दौरान रंजना का भाई वहां से भाग निकला। इधर आसपास के लोग भी युवती को बचाने के लिए सामने नहीं आए। युवती के गिर जाने पर युवक ने चाकू से उसका गला काट दिया। इसके बाद भी वह कुछ देर तक वहां पर रुका रहा। उसने खून से सने अपने हाथ को साफ किया। साथ ही चाकू पर लगे खून को भी साफ किया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला।

आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम…

युवती के ममेरे भाई ने बताया कि बाइक से उतरकर एक युवक आया। उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। युवक ने रंजना से अपना मोबाइल और रुपए लौटाने की बात कही। इस बीच बाइक सवार युवक ने रंजना पर अचानक से चाकू से हमला कर दिया। पहले उसने पेट फिर हाथ और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद रंजना जमीन पर गिर गई। फिर आरोपी ने उसका गला रेत दिया। बताया जाता है कि आरोपी तब तक वहीं खड़ा रहा, जब तक रंजना ने दम नहीं तोड़ दिया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। अचानक हुए हमले से घबराए रंजना के भाई ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। इधर घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ब्यूटी पार्लर में करती थी काम, दूसरे काम की थी तलाश…

प्राथमिक जांच में पता चला है कि रंजना कालेज में पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वह दूसरे काम की तलाश थी। इसी के चलते वह अपने रिश्ते के भाई के साथ गौरेला आई थी। यहां बैंक के पास थी तभी दुर्गेश प्रजापति वहां पहुंच गया। थोड़ी देर बातचीत के बाद ही उसने युवती पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000