शहाबुद्दीन के शूटर को योगी की पुलिस ने दिया ठोंक, जानें AK-47 से यूपी STF पर फायरिंग झोंकने वाले चवन्नी का सिवान से कनेक्शन

सिवान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने यूपी के जौनपुर में एक शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया। शूटर का नाम सुमित सिंह उर्फ मोनू उर्फ चवन्नी था। यूपी एसटीएफ ने उस पर एक लाख इनाम रखा था। चवन्नी बिहार बीजेपी नेता की हत्या का आरोपी था और शहाबुद्दीन गैंग के प्रमुख शूटरों में एक था। जानकारी के अनुसार, चवन्नी मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे अपने 2 साथियों के साथ बोलेरो से कहीं जा रहा था। STF को उसके आने की सूचना मिली थी। STF ने बदलापुर के पास पीली नदी के पुल पर चवन्नी को रोकने की कोशिश की। एसटीएफ को देख चवन्नी भागने की कोशिश की। इस दौरान वह एके-47 से STF पर फायरिंग शुरू कर दी।

चवन्नी के मुंह पर लगी गोली…

इसके बाद यूपी STF ने जवाबी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इसी दौरान एसटीएफ की गोली चवन्नी के मुंह पर लग गई। गोली लगते ही चवन्नी मौके पर ही गिर गया। हालांकि इस दौरान चवन्नी के दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। इसके बाद STF चवन्नी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एक-47 से झोंक रहा था फायर…

जानकारी के अनुसार, चवन्नी बोलेरो में बैठकर ही AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। जवाब में STF भी फायरिंग झोंक रही थी। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इसी बीच एक गोली चवन्नी को लग गई। चवन्नी को गोली लगते ही उसके दोनों साथी बोलेरो छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जानकारी के अनुसार, चवन्नी पर बिहार- यूपी 24 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इनमें 10 मामले हत्या के थे। यूपी STF ने उसके पास से AK-47, 9-MM पिस्टल, बोलेरो और कारतूस बरामद किए हैं।

श्रीकांत भारती की हत्या में शामिल…

चवन्नी सिंह बिहार बीजेपी के एक नेता की हत्या मामले में भी आरोपी था। आरोप था कि चवन्नी ने 23 नवंबर साल-2014 को बिहार के सिवान में बीजेपी सांसद के प्रतिनिधि श्रीकांत भारती की हत्या में शामिल था। बिहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोनू सुपारी किलर था। वह पैसे लेकर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस की माने तो साल-2014 में ही उसने यूपी के बलिया में एक कारोबारी और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यूपी STF के मुताबिक, 23 सितंबर साल-2014 को चवन्नी ने बलिया के कारोबारी परशुराम तिवारी और उनके बेटे की हत्या की थी। घटना को अंजाम देने के बाद चवन्नी ने कारोबारी की पत्नी को फोन करके कहा था कि अब मार दिए हैं तो क्या हुआ, माफ नहीं करोगी? गवाही मत दो नहीं तो परिवार के सभी सदस्या मारे जाएंगे। बता दें कि चवन्नी मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के नरई इमलिया इलाके का रहने वाला था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000