यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, मथुरा में योगी और नितिन नबीन बनाएंगे जीत की रणनीति

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी 16 और 17 नवंबर 2026 को मथुरा में दो दिवसीय बड़ी कोर ग्रुप और संगठनात्मक बैठक करने जा रही है। कोर ग्रुप की बैठक में सूबे रे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे। इस दौरान यूपी में बीजेपी की जीत की रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक को बीजेपी के मिशन 2027 की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा कोर ग्रुप के अन्य सदस्य भी होंगे बैठक में शामिल। इस बैठक में यूपी चुनाव के मद्देनजर दूसरे प्रदेशों के लगाए जा रहे 6 संगठमंत्रियों की उपस्थिति भी रहेगी।

6 संगठन मंत्रियों को 6 क्षेत्रों की जिम्मेदारी

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री करम वीर, मध्यप्रदेश के संगठन मंत्री चंदर शेखर, राजस्थान के संगठन मंत्री अजय कुमार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के संगठन मंत्री एन मधुकर, झारखंड के संगठन मंत्री पवन साईं और महाराष्ट्र के सह संगठन मंत्री शतीश धोंड को यूपी विधानसभा चुनाव लिए अस्थाई रूप से काम पर लगाया है। इन सभी 6 संगठन मंत्रियों को उत्तरप्रदेश के 6 क्षेत्रों में जिम्मेदारी तय की गई है। शतीश धोंड को पश्चिम क्षेत्र और अजय कुमार को ब्रज क्षेत्र का चुनावी काम सौंपा गया है।

संगठन से लेकर सरकार तक के कामकाज की समीक्षा

2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के अंदर पार्टी की सीटें घटने के बाद अब संगठन से लेकर सरकार तक के कामकाज की समीक्षा पर जोर दिया जा रहा है। बीजेपी का फोकस उन कमियों और चुनौतियों की पहचान करना है, जिनका असर पिछले चुनाव में देखने को मिला था। इसी रणनीति के तहत पार्टी प्रदेश के अलग-अलग संगठनात्मक क्षेत्रों में बैठकें कर जमीनी स्थिति का आकलन करने में जुटी है। इसी क्रम में मथुरा में ब्रज क्षेत्र के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मंथन की योजना बनाई गई है।

मिशन 2027 की तैयारियों का अहम हिस्सा

इस बैठक में क्षेत्रवार राजनीतिक परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं की नाराजगी, संगठन की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों के प्रदर्शन जैसे विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है. राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में होने वाले इस संवाद को बीजेपी के मिशन 2027 की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। मथुरा की बैठक में SIR प्रक्रिया के दौरान कटे नामों को जुड़वाने, जमीनी कार्यकर्ताओं के ढुलमुल रवैए को दूर करने और चुनावी मशीन को दुरुस्त करने पर चर्चा होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, मथुरा में योगी और नितिन नबीन बनाएंगे जीत की रणनीति     |     कांग्रेस MLA ने फेंका माइक और कुर्सियां, BJP बोली- सत्ता के भूखे ये लोग गुंडागर्दी पर उतारू हैं     |     प्रतापगढ़:अपराधियों के हौसले बुलंद! नए थाना प्रभारी के सामने दो बड़ी चुनौती, अब कार्रवाई से साबित होगी पुलिस की साख     |     यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से एमपी जा रही बस में लगी भीषण आग,चालक की सूझबूझ से सभी 40 यात्रियों की बची जान,शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह     |     आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों,रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम,बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प     |     सीआरओ प्रतापगढ़ ने लेखपाल सचिन यादव का तबादला 4 जून, 2026 को किया था, परन्तु प्रभाव में तबादला का नहीं हुआ अनुपालन     |     आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों, रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम, बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं, नए विकल्प     |     कोहंडौर थाने में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की भावभीनी विदाई, चिलबिला चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने संभाली थाने की कमान     |     बेटी का घर बसा देंगे, फिर जेल जाएंगे:अनंत सिंह बोले- शाही शादी के बाद 4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर     |     बेटे ने बेची पुश्तैनी जमीन तो घर में मचा बवाल:मां-पत्नी और बच्चों ने खाया जहर; 3 की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000