दोस्तों संग शराब पार्टी, गर्लफ्रेंड से मुलाकात, शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से दंपति को मारी टक्कर

महाराष्ट्र के पुणे में पोर्श एक्सीडेंट केस के बाद अब मुंबई में हिट एंड रन की घटना सामने आई है। मुंबई के वर्ली में रविवार(7 जुलाई ) सुबह एक तेज रफ़्तार BMW ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। आरोपी ने मौके से भागने के दौरान एक 45 साल की महिला को 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। पति घायल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता राजेश शाह का 24 साल का बीटा मिहिर शाह चला रहा था। उसके साथ ड्राइवर भी था। पुलिस ने राजेश शाह और ड्राइवर को हिरासत में लिया है। कार भी जब्त कर ली है।

 वर्ली में रविवार को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू से दंपति को रौंदने वाला मिहिर शाह फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। मुंबई हिट एंड रन केस में गिरफ्तार किए गए मिहिर के पिता राजेश शाह सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं। हालांकि उन्हें अब जमानत मिल गई है। अप्रैल 2023 में सीएम शिंदे ने पालघर के प्रमुख रहे राजेश शाह को शिवसेना का उपनेता बनाया था। शाह राजनीति के अलावा स्क्रैप के बड़े कारोबारी हैं। इस कारोबार में उनका बेटा मिहिर शाह भी हाथ बंटाता था। 10वीं तक पढ़ाई करने वाले मिहिर स्क्रैप बिजनेस को संभालता था, जो बीएमडब्ल्यू हादसे के बाद फरार है। पुलिस ने ड्राइवर राजऋषि बिदावर को ग‍िरफ्तार किया है, जो घटना के दौरान कार में साथ था।

शिंदे ने दी थी बड़ी जिम्मेदारी

अविभाजित शिवसेना में उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को पालघर और ठाणे की जिम्मेदारी थी। उस समय ही शिंदे और शाह की जोड़ी मजबूत बन गई। राजेश शाह की इलाके में संगठन पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। केलवे-माहिम इलाके में रहने वाले शाह हर धार्मिक आयोजन में सक्रिय रहते हैं, इस कारण हर तबके में लोकप्रिय हैं। जब शिवसेना में बंटवारा हुआ तो राजेश शाह बागी हुए एकनाथ शिंदे के खेमे में आ गए। उनकी उद्धव ठाकरे से भी अच्छे रिश्ते हैं। राजेश शाह पार्टी के लिए मनी मैनेजमेंट और संगठन में कुशल माने जाते हैं, इसलिए शिंदे ने बगावत के बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी।

क्या है मुंबई हिट एंड रन का मामला

मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह 5:30 बजे मिहिर शाह की बीएमडब्ल्यू ने स्कूटर सवार दंपति को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद महिला दो किलोमीटर तक कार के बोनट के साथ घसीटती रही, मगर आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। बाद में पता चला कि कार शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह ड्राइव कर रहा था। इस हादसे में जिस महिला की मौत हुई, उनकी पहचान कावेरी नखवा के तौर पर हुई थी। वह अपने पति प्रदीप के साथ मछली बेचने जा रही थी, तभी हादसा हो गया। कावेरी के पति प्रदीप का कहना है कि अगर टक्कर के बाद मिहिर ने मानवता दिखाते हुए कार रोक दी होती तो उनकी पत्नी जिंदा होती। बाद में मिहिर की कार बांद्रा ईस्ट इलाके के कला नगर में लावारिस हालत में मिली। पुलिस के अनुसार, गाड़ी छोड़ने के बाद ऋषि और मिहिर ऑटो से भागे थे।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000