वीडियो कॉल पर अश्लील बातें कर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने गैंग के सरगना सहित 6 लड़कियों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद।  यूपी के गाजियाबाद में वीडियो कॉल पर अश्लील बातें कर लोगों से पैसे ऐंठने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गैंग के सरगना के अलावा 6 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पूरा रैकेट राजेंद्र नगर इलाके में एक किराए के मकान में चल रहा था। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ प्रतिबंधित खिलौने बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया है कि नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं को गैंग का मास्‍टरमाइंड मोटी सैलरी का लालच देकर जाल में फंसाता था और फिर उन्हें इस काम में धकेल दिया जाता था। मास्‍टरमाइंड की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के ही राजबाग इलाके में रहता था। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने राजेंद्रनगर सेक्टर तीन में एक फ्लैट पर छापेमारी की। इस दौरान गिरोह के मास्टर माइंड युवक और छह युवतियों को गिरफ्तार किया गया।

मौके से पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन और इस कार्य में प्रयोग होने वाले कई लैपटॉप के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार महिला और युवतियां वीडियो कॉल पर लोगों से अश्लील बातें करती थीं। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रविंद्र निवासी राजबाग साहिबाबाद बताया। पूछताछ में उसने बताया कि यह फ्लैट उसने अप्रैल में किराये पर लिया था। पकड़ा गया आरोपी वाहन इंश्योरेंस, एआरटीओ कार्यालय से डीएल और अन्य कागज बनवाने का काम भी करता है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि राजेंद्र नगर सेक्टर 3 में उसने एक फ्लैट अप्रैल महीने में किराये पर लिया था। फ्लैट का किराया 16, 500 रुपए था। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़ी गईं युवतियां 9वीं से लेकर एमए तक पढ़ी लिखी है। एक महिला ने एमए किया हुआ है तो युवती बीकॉम की पढ़ाई कर रही है।

वहीं एक युवती 12वीं पास है तो दूसरी युवती 9वीं पास है। युवतियों से पूछताछ में पता चला है कि सरगना रविद्र ने उन सभी को 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कहकर नौकरी पर रखा था।  पुलिस ने बताया कि चैटिंग करने वाले लोगों से ऑनलाइन रुपये लिए जाते थे। पांच से सात मिनट के 200 रुपये तक वसूले जाते थे। पकड़ी गई ज्यादातर युवतियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पकड़ी गई युवतियों और महिला का कहना है कि वह मजबूरी में यह काम कर रही थी। उन्हें झांसा देकर यह काम कराया गया। आरोपी रविंद्र ने राजनगर एक्सटेंशन निवासी एक महिला को फाइनेंस एडवाइजर की जॉब देने का झांसा देकर अपने पास बुलाया था। पहले उसने महिला को अपने ऑफिस पर बुलाया और इसके बाद राजेंद्रनगर में फ्लैट पर ले गया। आरोप है कि नौकरी देने की एवज में रविंद्र ने उससे 25 हजार रुपये भी ले लिए।

फ्लैट पर जाने के बाद रविंद्र ने महिला से कहा कि उसकी ड्यूटी कैमरे के सामने अश्लील बातें करने की है। महिला का कहना है कि मना करने पर रविंद्र, विवेक और वहां कायर्रत एक महिला ने गाली गलौज करते हुए चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। वह किसी तरह वहां से निकलकर भागी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छापेमारी की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अप्रैल से यह काम शुरू किया था। उसने राजेंद्रनगर सेक्टर तीन में एक फ्लैट 16500 रुपये प्रति महीना किराए पर लिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000