परीक्षा सेंटर के बाहर आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारते हुए पलटी बोलेरो, महिला घायल, मची अफरा-तफरी

अंबिकापुर। शहर के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के बाहर रविवार की दोपहर बेकाबू बोलेरो ने सडक़ पर चल रहे व खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो पलट गई। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं वहां खड़ी महिला घायल हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था। दुर्घटना के बाद वह वाहन छोडक़र फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

रविवार को छत्तीगढ़ व्यावसायिक मंडल की राज्य पात्रता परीक्षा थी। इसमें काफी संख्या में परीक्षा देने छात्र-छात्राएं ओपीएस स्कूल केंद्र पर आए थे। इसी बीच दोपहर करीब 2 बजे बोलेरो क्रमांक सीजी 15 बी 2798 का चालक ऑक्सीजन पार्क की ओर से महामाया मंदिर की ओर जा रहा था। वह नशे में धुत था। बोलेरो लेकर वह ओपीएस स्कूल के बाहर सडक़ पर पहुंचा ही था कि उसने नियंत्रण खो दिया और सडक़ किनारे खड़े लगभग आधा दर्जन दोपहिया और 2 कार को टक्कर मार दिया। यही नहीं, बोलेरो बीच सडक़ पर ही पलट गई। इस दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी एक महिला बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गई।

बोलेरो छोड़ चालक फरार…

बोलेरो पलटने के बाद चालक वाहन से निकलकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया के बोलेरो चालक नशे में धुत था। इधर सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सडक़ पर पलटे बोलेरो को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000