यूपी में चल रही सियासी खींचतान हो सकती है खत्म,दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह के साथ योगी की मीटिंग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार सुर्खियों में है। भाजपा को मिली करारी शिकस्त लंबे समय तक सुर्खियों में रही।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों उपमुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक) योगी आदित्यनाथ से खुश नहीं हैं। जिससे दोनों डिप्टी सीएम की सीएम से बातचीत नहीं हो रही है। केशव प्रसाद मौर्य एक्स पर अपने पोस्ट के जरिए भी ऐसे बातें कह रहे हैं, जिनके कई अर्थ निकाले जा सकते हैं। इस बीच भाजपा आलाकमान ने सीएम योगी के साथ बैठक तय की है,जिसमें दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे।

सीएम योगी नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।इस बैठक में पीएम मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेता मौजूद रहे। यूपी के दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली में हैं। नीति आयोग की बैठक के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक हो रही है। इस बैठक में बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।

पीएम मोदी और अमित शाह के साथ सीएम योगी की मीटिंग

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीएम योगी के साथ बैठक करेंगे।जेपी नड्डा के साथ भी सीएम योगी की बैठक हो सकती है।संगठन महामंत्री बीएल संतोष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस बैठक में रहेंगे।केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के भी इस मीटिंग में रहने की संभावना है। लंबे समय बाद ऐसा हो रहा है,जब योगी आदित्यनाथ,केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक एक ही बैठक में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में इस बैठक के बाद यूपी की सियासी खींचतान खत्म होने के आसार हैं।

बैठक में शामिल नहीं हुए डिप्टी सीएम

2019 में 62 से 2024 में 33 सीट पर सिमटी भाजपा। सीएम योगी ने हार के कारणों की चर्चा की और पूरी रिपोर्ट बनाकर दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि सीएम की समीक्षा बैठकों से दोनों डिप्टी सीएम गायब रहे। प्रयागराज मंडल की बैठक में केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ मंडल की बैठक में बृजेश पाठक शामिल नहीं हुए। दोनों डिप्टी सीएम हैं और किसी भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। हालांकि प्रयागराज की बैठक में केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ मंडल की बैठक में बृजेश पाठक को बुलाया गया था। इसके बावजूद दोनों इसमें शामिल नहीं हुए।यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का कहना है कि संगठन नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी देता है। ऐसे में हो सकता है कि डिप्टी सीएम दूसरे कामों में व्यस्त रहने के कारण मीटिंग में नहीं पहुंचे हों। राज्य में योगी की सरकार एकजुट होकर काम कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000