भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में अपने पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाना एक तरह का लालीपॉप देने जैसा रहा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया गया है। संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ़ के सांसद और भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं।
संगम लाल गुप्ता को इस बार भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि संगम लाल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए सबसे प्रबल दाबेदार रहे, परंतु भाजपा शीर्ष नेतृत्व की पुरानी परिपाटी चली आ रही है कि अपने ही नेताओं के पर को काटो। तभी संगम लाल गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष न बनाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
अमरपाल मौर्य जो भाजपा में सिर्फ केशव प्रसाद मौर्य का काम देखते थे। उनके धन को उसी तरह ब्यवस्थित करते थे जैसे मायावती के अर्थव्यवस्था को बाबूसिंह कुशवाहा देखा करते थे। अमरपाल मौर्य पोस्टर बॉय के रूप में भाजपा के भीतर अपनी जगह बनाये। वो भी लोकसभा और विधान का टिकट माँग रहे थे। पर उन्हें उससे अधिक बड़ा पद दे दिया गया। उन्हें भाजपा राज्यसभा सांसद बनाया।
यही नहीं अमरपाल मौर्य को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना दिया। जबकि अमरपाल मौर्य इस पद के योग्य नहीं हैं। भाजपा ने अमरपाल मौर्य को उनके कद से बहुत अधिक सम्मान दिया। उन्हें राज्यसभा सांसद बनाना ही बहुत बड़ा सम्मान था। उसके बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा अमरपाल मौर्य को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उनकी औकात से अधिक सम्मान दे दिया।
सच कहे तो अमरपाल मौर्य अपने स्वजातीय वोटबैंक को भी पार्टी में नहीं दिला सकते। मौर्य समाज का मत स्वामी प्रसाद मौर्य के इशारे पर इधर से उधर होता है। यही नहीं सच तो यह है कि केशव प्रसाद मौर्य भी मौर्य समाज का वोटबैंक को डायवर्ट नहीं कर सकते। अमरपाल मौर्य तो अभी कल के नेता हैं। ऐसे में अमरपाल मौर्य जो संगम लाल गुप्ता के कद से काफी पीछे हैं।
चूँकि जब संगम लाल गुप्ता विधारयक और सांसद निर्वाचित हुए तो अमरपाल मौर्य का राजनीति के अखाड़े में उदय नहीं हुआ था। संगम लाल गुप्ता जो पिछली बार भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे तो इस बार अपने जूनियर के अधीन भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कैसे काम करेंगे। बहुत असहज स्थिति होगी।
सच्चाई यह है कि भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर संगम लाल गुप्ता देश भर में बहुत काम किया। दिल्ली, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के चुनाव में बहुत मेहनत की थी। अन्य पिछड़े वर्ग को जोड़ने के लिए संगम लाल गुप्ता दिन रात एक कर दिए थे। साल-2024 का लोकसभा चुनाव संगम लाल गुप्ता भले ही हार गये थे, परन्तु संगम लाल गुप्ता लगातार पार्टी के प्रति दिन रात कार्य करते रहे।
प्रतापगढ़ के पूर्व संसद संगम लाल गुप्ता भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपर्युक्त ब्यक्ति रहे, परंतु भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की आँख में मोतियाबिंद हो जाती है। ऐसे ही ऊट पटांग निर्णय लेकर पार्टी का सत्यनाश कराती है। विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल होने के बावजूद भाजपा में किसे कौन सा पद दिया जाए और किसके नेतृत्व में काम बेहतर ढंग से सम्पन्न हो सकेगा, इसका भाव देखने के मिलता रहा है।
इतने के बावजूद पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के नासमझ कार्यकर्ता जैसे ही ये खबर सुने कि पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता को भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये हैं तो समर्थकों को लगा कि प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें यह नहीं पता कि राष्ट्रीय महामंत्री का पद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से बड़ा होता है।
संगम लाल गुप्ता इससे पहले ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। सच में भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगम लाल गुप्ता को इस बार झुनझुना पकड़ाया है। इसके बावजूद संगम लाल गुप्ता के कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिली और संगम लाल गुप्ता को बधाइयां देने के लिए लोग उन्हें फोन कर बधाइयां देने लगे। बहुत सारे समर्थक तो उनके घर भी बधाइयां देने पहुँच गये।