सीएम योगी के साथ दिखे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, अनुपूरक बजट से पहले तस्वीर हुई वायरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान मंडल का मानसून सत्र शुरू होने से पहले सभी सदस्यों का स्वागत किया। कहा, हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश ने फरवरी माह में ही अपना बजट पास कर लिया था। प्रदेश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मानसून सत्र में पहला अनुपूरक बजट पेश होगा। स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उप्र ने जिन ऊंचाइयों को प्राप्त किया वह अभूतपूर्व, अविस्मरणीय व अनुकरणीय है।

समस्या का समाधान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: योगी आदित्यनाथ

कहा, सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले और प्रदेश के विकास के लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष सभी का योगदान मिल सके। इसके लिए सभी सदस्यों से अपेक्षा करूंगा। खासकर विपक्षी सदस्यों से कहूंगा कि वे जिन भी रचनात्मक मुद्दों को उठाएंगे, प्रदेश के विकास व जनता से जुड़ी हर समस्या का समाधान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सदन का मंच उस चर्चा व परिचर्चा का विषय बने, इसके लिए हम पूरी तैयारी के साथ उसका जवाब देंगे। सरकार पूरी तत्परता से उसका जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की कार्यवाही व विधायी कार्य सकुशल संपन्न हो सकें, इसके लिए सभी सदस्यों से सकारात्मक योगदान की अपील भी की। कहा कि यह पवित्र श्रावण मास है।

श्रावण मास में एक तरफ शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा है और दूसरी ओर जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयत्नशील हमारे जनप्रतिनिधि जनता के विकास से जुड़े जिन मुद्दों को सदन के मंच पर उठाएंगे, सरकार उन पर सकारात्मक बहस के लिए पूरी तरह से तैयार है। पूरा विश्वास है कि मानसून सत्र में प्रदेश के विकास व जनकल्याण से जुड़ी अनुपूरक मांगों को एक सार्थक चर्चा का विषय बनाकर उसे व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व जसवंत सैनी भी उपस्थित रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000