नाबालिग लड़के ने 100 की स्पीड से कार दौड़ाई स्कूटी से जा रही मां-बेटी को उड़ाया: मां की मौके पर हुई मौत, बेटी की हालत गंभीर

कानपुर में तेज रफ्तार कार सवार 16 साल के लड़के ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला ने दम तोड़ दिया। बेटी गंभीर रूप से घायल है। शुरुआती जांच में सामने आया कि नाबालिग छात्र स्कूल बंद करके पिता की कार से गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जा रहा।

कार में 4 छात्र सवार थे। इसमें 2 लड़कियां थीं। नाबालिग कार को 120 किमी की रफ्तार से चला रहा था, तभी स्कूटी से मां-बेटी सामने आ गईं। नाबालिग कार की स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया और स्कूटी में टक्कर मार दी। फिलहाल, पुलिस ने नाबालिग छात्र और उसके पिता को हिरासत में लिया है। उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

कार की टक्कर से मां-बेटी सड़क पर दूर जा गिरीं। बेकाबू कार तिरछी होकर स्कूटी सवार को रौंदते हुए करीब 100 मीटर आगे रुकी। मार्केट जा रही थीं मां-बेटी बांके बिहारी इन्क्लेव MIG डब्ल्यू ब्लॉक केशव नगर में रहने वाले अनूप मिश्रा ने बताया- 2 अगस्त की दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मेरी पत्नी भावना और बेटी मेधावी स्कूटी से दवा लेने क्लीनिक जा रहे थे। तभी साकेतनगर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पत्नी ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। बेटी के हाथ-पैर और कूल्हे की हड्‌डी टूट गई है।

पूछताछ में सामने आया कि 42 साल की भाजपा मिश्रा हाउस वाइफ थीं। अनूप मिश्रा नवीन मार्केट स्थित HDFC बैंक में मैनेजर हैं। मेधावी सेंट थामस स्कूल में 8वीं की छात्रा है, वह अनूप की इकलौती बेटी है। दरअसल, उसके चेहरे पर एक दाना निकला था। उसका इलाज कराने के लिए मां-बेटी होम्योपैथी क्लीनिक जा रहे थे। जब ये हादसा हुआ।

स्कूल बंद कर कार से गर्लफ्रेंड को लेकर निकला था घुमाने…

ACP बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ने बताया- कार चला रहा 16 साल का लड़का मदर टेरेसा स्कूल किदवई नगर का 12वीं का छात्र है। उसका परिवार सागरपुरी, नौबस्ता में रहता है। उसके पिता अशोक कुमार मौर्य पेट्रोल पंप की मशीनें ठीक करते हैं। उनका ऑफिस कानपुर देहात में है, शुक्रवार को वह अपने दोस्त के साथ ऑफिस चले गए। अपनी कार घर पर छोड़ गए थे। उनका बेटा, अपने 3 दोस्तों के साथ घूमने निकला था। सामने आया है कि चारों छात्रों ने शुक्रवार को स्कूल बंद किया था।

लड़का बोला- मैंने ब्रेक मारा, मगर कार एक तरफ मुड़ गई…

कार चला रहे लड़के ने पुलिस को बयान दिया कि जब मैं साकेतनगर रोड पर पहुंचा। कार 100 से ज्यादा रफ्तार पर दौड़ रही थी। मैं स्कूटी पर मां-बेटी को आते देख लिया था। ब्रेक भी लगाया, मगर जैसे स्टेयरिंग फेल हो गया। कार एक तरफ मुड़ गई। इसके बाद कार उनसे टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चारों छात्र मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। पब्लिक ने चारों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

कार मालिक और बेटा जेल भेजे गए जेल…

किदवई नगर SO ने बताया- मृतका के पति अनूप मिश्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कार मालिक अशोक कुमार मौर्य और उनके बेटे को जेल भेजा जा रहा है। FIR कार नंबर के आधार पर लिखी गई है। मौके से पकड़े गए दूसरे लड़के और लड़कियों के अभिभावकों से भी बात की जा रही है।

पुलिस ने FIR की धाराएं लगाई…

गैर इरादतन हत्या
उतावलेपन से गाड़ी चलाकर दूसरे की जान को खतरे में डालने
संपत्ति को नुकसान पहुंचाना

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000