दवा कारोबारी के पुत्र रौनक केडिया की बदमाशों ने घर के समीप गोली मारकर निर्मम हत्या

 भागलपुर में एक दवा कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। युवक के सीने और सिर में गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है। मृत युवक की पहचान तातारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दवा कारोबारी बलराम केडिया के पुत्र रौनक केडिया (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में की गयी है। युवक की हत्या से कारोबारी जगत में खौफ है।

दवा कारोबारी के बेटे की हत्या

जानकारी के अनुसार, मृत युवक के पिता बलराम केडिया दवा का कारोबार करते हैं। आत्माराम मेडिकल नाम से उनकी काफी फेमस दुकान शहर में चलती है। घटना को लेकर मृतक के पिता बलराम केडिया ने बताया कि उनका बेटा दुकान बढ़ाकर रात में अपने घर आ रहा था। वो बेटे के पीछे ही निकले। रास्ते में एक दोस्त की दुकान में मैं बैठ गया था। जब घर आने लगे तो रास्ते में एक युवक को गिरा हुआ देखे। जब टॉर्च की रोशनी से उन्होंने युवक को पहचानना चाहा तो वो उनका बेटा रौनक ही था। अपने पुत्र को इस हाल में देखकर पिता स्तब्ध रह गए। बताया कि बेटे को लेकर अस्पताल गए लेकिन मृत घोषित कर दिया गया।

घर लौटने के दौरान गोलियों से छलनी किया

घटना को लेकर जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, रौनक अपने पिता के साथ ही कारोबार संभालता था। बुधवार की रात को उसकी हत्या कर दी गयी। उस रात भी वो अपने घर के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में ही उसे घात लगाए बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। रौनक के पिता अपनी दुकान बंद करके कुछ देर बाद घर लौटे तो घर के पास ही बेटे की लाश पड़ी मिली।

घर के पास ही हत्या करके भागे अपराधी

बता दें कि रौनक को उसके घर के बेहद करीब ही गोली मारी गयी। अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी है। जबकि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आधा दर्जन खोखा घटनास्थल पर से बरामद किया है। घटनास्थल पर हर तरफ खून बिखरा पड़ा है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। वहीं गुरुवार की सुबह पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। एसएसपी आनंद कुमार व डीएसपी भी मौके पर पहुंचे।

कारोबारी जगत स्तब्ध, अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित

वहीं कारोबारी जगत में इस खबर ने सनसनी फैला दी है। वार्ड पार्षद अश्विनी जोशी मोंटी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी ये खबर दौड़ रही है। इस घटना से शहरवासी दंग हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्यारे कौन हैं और हत्या की वजह क्या है इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

बोले भागलपुर एसएसपी

इस घटना पर भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि ये हत्या का मामला लग रहा है। घटना की जांच के लिए एसआइटी का गठन कर दिया गया है जिसका नेतृत्व डीएसपी अजय चौधरी कर रहे हैं। घटना गली में हुई है इसलिए अभी वीडियो फुटेज वगैरह जमा किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। हत्या में लिप्त अपराधकर्मी जल्द पकड़े जाएंगे।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000