रेलवे ट्रैक पर RPF के दो जवानों के नग्न हालत में मिले शव; ट्रेनिंग के लिए घर से निकले थे, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर गहमर कोतवाली क्षेत्र में 200 मीटर के अंदर अलग-अलग स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को आरपीएफ के दो जवानों के शव मिले। दोनों मुगलसराय से मोकामा ट्रेन से जा रहे थे। घटनास्थल और शवों की स्थिति को देखते हुए परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। रात में आठ बजे रेलवे के अधिकारी दोनों के परिजनों के साथ मॉर्च्यूरी हाउस पहुंचे तो उनकी शिनाख्त हुई। आशंका यह भी जताई जा रही है कि ट्रेन में मारपीट के दौरान दोनों की हत्या कर शव फेंक दिया गया।

यह है मामला…

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के देवैथा गांव निवासी मोहम्मद जावेद (40) पीडीडीयू आरपीएफ पोस्ट पर आरक्षी के रूप में तैनात थे। वह छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार की देर शाम दिलदारनगर से मगध एक्सप्रेस ट्रेन से वह मानस नगर पीडीडीयू आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। वहां से जावेद और बिहार के आरा जनपद के भोजपुर तरारी थाना क्षेत्र के करप निवासी आरपीएफ जवान प्रमोद कुमार (36) के साथ रात करीब 12.50 बजे ट्रेन नंबर 15631 से ट्रेनिंग के लिए मोकामा रवाना हुए। प्रमोद आरपीएफ मानसनगर पोस्ट में आरक्षी के रूप में तैनात थे।

मंगलवार की दोपहर सवा 12 बजे आरपीएफ कंट्रोल को सूचना मिली कि दोनों ट्रेनिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। इधर, सुबह दोनों के शव पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेल खंड के भदौरा रेलवे स्टेशन से पूरब देवकली गांव के पास डाउन लाइन में मिले। जावेद का शव अर्द्धनग्न अवस्था में क्षतविक्षत था। वहीं, 200 मीटर दूर बकैनिया गांव के पास अप लाइन के पोल संख्या 687/9-11 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में प्रमोद का निर्वस्त्र शव मिला। दोनों की पहचान न होने पर पुलिस ने शवों को मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया।

हालांकि रात में आठ बजे पहुंचे पीडीडीयू आरपीएफ के कमांडेंट जतीन विराज और मानस नगर पीडीडीयू के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने दोनों की शिनाख्त करते हुए बताया कि मानस नगर पीडीडीयू आरपीएफ पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल जावेद खान और प्रमोद कुमार के शव हैं। इधर, जावेद के छोटे भाई फैजान ने हत्या की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट मानस नगर पीडीडीयू के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रैक पर मिले दोनों शव आरपीएफ के जवानों के हैं। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने बताया कि दो जवानों की मौत हुई है। मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

अधिकारी बोले…

मृतक आरपीएफ जवान हैं। मामला रेलवे से जुड़ा है। फिर, भी पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा यह एक्सीडेंट है या फिर कुछ और है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000