कुएं में मिली देवर की लाश तो भाभी मिली जिंदा, तीन दिन पहले हुए थे एक साथ लापता

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन दिन पहले घर से एक साथ लापता हुए देवर भाभी जब मिले तो सभी हैरान रह गए। तीन दिन बाद एक कुएं में देवर की लाश मिली है तो वहीं भाभी जिंदा मिली है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के लापता होने के बाद से ही परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। घटना पुलिस थाना से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हुई है।

देवर की लाश मिली और भाभी जिंदा

घटना छतरपुर जिले के बमनोरा थाना इलाके के एक गांव की है जहां एक कुएं से तीन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुएं से ही युवक की भाभी भी मिली है जो जिंदा है। मृतक युवक की पहचान राज बंसल के तौर पर हुई है। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि राज अपने दूसरे भाई महेश बंसल की 20 साल की पत्नी सविता बंसल के साथ सोमवार की रात से लापता था। लगातार उनकी तलाश की जा रही थी और तीन दिन बाद अब डंकटया हार में स्थित एक कुएं में राज की लाश मिली है। जबकि कुएं से ही सविता जिंदा हालत में मिली है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जैसे ही कुएं में राज बंसल की लाश मिलने की खबर पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। राज की लाश फूल चुकी थी और उससे दुर्गंध आ रही थी जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जिंदा मिली सविता को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों कुएं में कैसे पहुंचे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000