कोलकाता रेप-हत्या मामला:सुबह से ही शिकार की तलाश में था आरोपी संजय राय, चौंका रहे ये बड़े खुलासे

नई दिल्ली। कोलकाता रेप-हत्या मामले का मुख्य आरोपी संजय राय ट्रेनी महिला डॉक्टर से पहले किसी महिला मरीज, तीमारदार या किसी नर्स की तलाश में था,लेकिन जब उसे कोई नहीं मिला तो उसने सेमिनार हॉल में सो रही प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ घटना को अंजाम दिया।इस मामले को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई की टीम फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीबीआई ने कुछ दिन पहले ही मुख्य आरोपी संजय राय का पॉलिग्राफी टेस्ट भी करवाया था।पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी संजय राय घटना वाले दिन दोपहर से ही एक ऐसी महिला की तलाश में था जो अकेली हो।घटना वाले दिन पहले संजय राय अपने दोस्त सौरभ ( जो खुद भी एक वॉलिंटियर है) के साथ रेड लाइड एरिया सोनागाझी और कालीघाट गया था।वहां संजय की पैसे को लेकर बात नहीं बनी थी,लेकिन संजय राय तब से किसी ऐसी महिला की तलाश में था जो अकेली हो।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रेड लाइट एरिया से लौटने के बाद संजय राय आरजी कर अस्पताल की तरफ बढ़ा।आरजी कर अस्पताल पहुंचने से पहले आरोपी संजय राय ने रास्ते में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की थी।संजय राय जैसे ही आरजी कर अस्पताल के बाहर पहुंचा तो उसने पहले कोई मरीज या तीमारदार (मरीज के साथ रहने वाले) को अपना टारगेट बनाना चाहा, लेकिन उसे लगा कि अगर अस्पताल के बाहर ऐसा कुछ करता है तो हल्ला मच जाएगा।इसके बाद ही संजय राय अस्पताल के अंदर गया।अंदर प्रवेश करने के बाद उसने पहले ऑपरेशन थियेटर की तरफ किसी डॉक्टर, नर्स या महिला मरीज को अपना शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन वहां संजय राय को कोई नहीं मिला।

अस्पताल के अंदर जब संजय राय ऑपरेशन थियेटर से होता हुआ सेमिनार हॉल की तरफ बढ़ा।सेमिनार हॉल में जाते हुए वहां प्रशिक्षु महिला डॉक्टर अकेले सोते हुए मिल गई।संजय राय को ऐसे ही किसी शिकार की तलाश थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी संजय राय ने पहले पीड़िता को बेहोश किया और बाद में उसके साथ रेप किया।हालांकि ये अभी जांच का विषय है कि आरोपी ने महिला डॉक्टर की पहले हत्या की और बाद में उसके साथ रेप किया।या फिर पहले रेफर किया फिर हत्या की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी संजय राय एक अच्छा बॉक्सर भी रहा है। इसलिए उसे ये भी पता था कि गले में कौन सी जगह दबाने से कोई बेहोश हो सकता है।इसलिए संजय राय ने जाते ही महिला डॉक्टर का गला दबा दिया।इस बीच महिला डॉक्टर ने अपने बचाव की काफी कोशिश की,लेकिन वो सफल नहीं हो पाई।आरोपी संजय राय ने महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या की और इस घटना को करीब 40 मिनट में अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय राय मौके से फरार तो हो गया,लेकिन मौके से भागते हुए उससे एक गलती हो गई।संजय राय का ब्लूटूथ मौके पर ही गिर गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे वहां से एक ब्लूटूथ मिला।पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय राय से जब ब्लूटूथ के बारे में पूछा तो उसने कहा कि ये मेरा नहीं है।इसके बाद पुलिस ने संजय राय के फोन की MAC ID से उस ब्लूटूथ की पहचान की।इसके बाद ये साफ हो गया कि वो ब्लूटूथ संजय राय का ही है।

संजय राय की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी से पहले कोलकाता पुलिस को कई चीजों को जांचना पड़ा था।पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में जुटी पुलिस ने जिस रात इस घटना को अंजाम दिया उस रात भर्ती सभी मरीजों, उनके तीमारदारों, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों, अस्पताल के स्टॉफ और सिक्योरिटी गार्ड की पूरी लिस्ट तैयार की थी।इसके बाद सबसे पूछताछ की गई।पूछताछ के बाद अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसी सीसीटीवी फुटेज में संजय राय दिखा।संजय राय अस्पताल में आते और बाद में वहां से बदहवास हालत में बाहर आते हुए दिखा। संजय राय को अस्पताल की पुलिस चौकी के स्टॉफ ने पहचाना था।

पुलिस ने जब संजय राय के फोन की जांच की तो उसके फोन से सैंकड़ों पोर्न वीडियो देखने की हिस्ट्री का पता चला था।संजय राय फोन को इंटरनेट के इस्तेमाल से इन वीडियो को देखता था।संजय राय पोर्न वीडियो भी अजीब किस्म के ही देखता था।पुलिस पूछताछ में संजय राय ने बताया कि उसने ट्रेनी डॉक्टर के साथ जो कुछ किया उसे लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000