उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जो सर्वे में आगे हैं, उनके विधायक कूटे जा रहे हैं- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी में कई दलों के नेताओं की ज्वॉइनिंग के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की राजधानी लखनऊ प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा कि योगी सरकार में यहाँ के अधिकारी BJP के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं, ऐसे अफसरों को चुनाव आयोग हटाए।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज कई दलों के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान अखिलेश यादव ने सपा ज्वाइन करने वाले नेताओं का स्वागत किया और केन्द्र और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा यूपी की जनता विकास, खुशहाली चाहती है। यूपी की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। सपा सरकार में छात्रों को लैपटॉप मिलेगा। गांव-गांव में सपा का लैपटॉप दिखाई देता है। यूपी में 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे, हमारा लैपटॉप रोजगार के काम भी आ रहा है। 22 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे। आईटी सेक्टर के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। जैसे-जैसे चुनाव की तिथियाँ नजदीक आती जा रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के वो नेता जो चुनाव लड़ना चाहते हैं और वह दल उन्हें टिकट देने के लिए किसी भी दशा में तैयार नहीं है वह नेता दल बदल एक्सप्रेस पर सवार होकर दलबदलू हो रहा है। सबसे अधिक लोग भाजपा और सपा में इस बार जाने के लिए वेताब हैं। उन्हें लगता है कि सत्ता की मलाई सिर्फ और सिर्फ भाजपा और सपा में रह कर मिल सकती है।

आईटी सेक्टर के लिए अखिलेश यादव ने वर्ष-2022 में 22 लाख युवाओं को IT सेक्टर से जोड़ने का लिया,संकल्प…

सपा अध्यक्ष ने भाजपा में हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के एक गाने से सरकार घबरा गई है। उनकी सरकार बनी तो वह आगरा, आजमगढ़, बनारस गाजीपुर में IT हब बनाएंगे। पूर्वांचल में आईटी हब बनाया जाएगा। योगी सरकार में यहाँ के अधिकारी BJP के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे। ऐसे अफसरों को चुनाव आयोग हटाए। विधानसभा चुनाव-2022 जो सर्वे में आगे हैं, उनके विधायक पीटे जा रहे हैं। सही कहा गया है कि बबूल के पेड़ पर आम नहीं फला करते। अखिलेश यादव की मौजूदगी में शनिवार को बरेली से सांसद और मंत्री रहे प्रवीण ऐरन और बरेली से मेयर रही उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने सपा की सदस्यता ली। बता दें, सुप्रिया ऐरन को कांग्रेस ने बरेली कैंट से उम्मीदवार घोषित किया था। सुप्रिया ऐरन कांग्रेस को छोड़कर सपा में शामिल हुईं। संडीला से पूर्व विधायक रहीं रीता सिंह भी सपा में शामिल हुईं। अखिलेश यादव ने सुप्रिया ऐरन को बरेली कैंट से सपा का उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही पूर्व MLA रीता सिंह संडीला से सपा प्रत्याशी बनाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000