दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाशों ने कट्टे के बल पर जेवर लूटकर हुए फरार

बलरामपुर। छत्‍तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बुधवार दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने नगरपालिका चौक पर स्थित राजेश ज्वेलरी में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। तीन युवकों ने कट्टे की नोक पर एक करोड़ के जेवरात लूट लिए। घटना दोपहर 12.30 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि दो बाइक से चार युवक राजेश ज्वेलर्स के पास पहुंचे। एक युवक बाहर रुक गया और बाकी तीन बदमाश भीतर घुसे। दुकान में उस वक्त दो ग्राहकों के साथ दुकान संचालक राजेश सोनी वहां मौजूद थे। लुटेरों ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया और धमकाते हुए सभी को चुप रहने का आदेश दिया।

लुटेरों ने कट्टा तानकर दुकान संचालक को धमकाया…

दुकान संचालक राजेश सोनी को जमीन पर बैठा दिया और उससे लाकर खुलवाकर उसमें रखे सोने के सभी आभूषण निकाल लिए। लुटेरों ने दुकान के शोकेस में रखे सोने के आभूषण भी निकाल लिए। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार वहां से भाग निकले। घटना के बाद दुकान संचालक ने आसपास शोर मचाकर लोगों की इसकी जानकारी दी। रामानुजगंज पुलिस ने लूट की सूचना मिलने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। झारखंड की सीमा पर नाकाबंदी की गई लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई पता नहीं चला है। दुकान संचालक राजेश सोनी के के अनुसार लुटेरे लगभग एक करोड़ का जेवरात व सोना लेकर भागे हैं। दिनदहाड़े लूटपाट की बड़ी वारदात से लोग सकते में है।

रामानुजगंज में पहले भी हुई लूटपाट की कई बड़ी वारदात…

इससे पहले भी रामानुजगंज में आभूषण दुकान से उठाईगिरी और लूटपाट की कई बड़ी वारदातें हुई है जिसमें आज तक आरोपित नहीं पकड़े गए हैं। यह ताजा घटनाक्रम इस क्षेत्र में रहने वाले आभूषण व्यवसायियों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000