राजस्थान बूंदी में मकान मालिक के बेटे ने किया सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी हुआ फरार By Khulasa India News Desk Last updated Sep 13, 2024 274 कोटा राजस्थान के बूंदी शहर में सात साल की एक बच्ची के साथ उसके मकान मालिक के बेटे ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी (24) घर से फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस दल गठित किये गये हैं। बूंदी के पुलिस अधीक्षक (नगर) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई, लेकिन पीड़िता के परिजनों को बृहस्पतिवार रात इसकी जानकारी मिली। मीणा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार सुबह बूंदी जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि बाद में बूंदी जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। अपराध 274 Share