ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशे की लत को पूरा करने लिए दिया था वारदात को अंजाम

भिवानी।  ज्वेलरी की दुकान में शटर का ताला तोड़कर करीब साढ़े चार किलो चांदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले चोर ग्राहक बनकर दुकान में आभूषण खरीदने आया था। फिर उसने दुकान में रेकी की। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के लाखों रुपये के आभूषण बरामद किए है।

ज्वेलरी की दुकान में चोरी के आरोपी गिरफ्तार

भिवानी जैन चौक पुलिस को दी शिकायत में गांव बडाला निवासी मनजीत ने बताया था कि उसने जैन चौक से दादरी गेट की तरफ जाने वाले मार्ग पर ज्वेलरी की दुकान की हुई है। 12 सितंबर की रात को वो अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब वो दुकान पर आया, तो शटर का ताला टूटा हुआ था। उसने तुरंत मामले की सूचना जैन चौक चौकी पुलिस को दी। फिर उसने अंदर जाकर आभूषणों की जांच की।

चोरी की गई चांदी बरामद

दुकान मालिक ने बताया कि काउंटर में रखी साढ़े चार किलो चांदी की पाजेब चोरी मिली। उसने बताया कि चोरों ने अलमारी और पूरी दुकान को खंगाला हुआ था। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज दशरथ ने 3 दिन के अंदर ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। सोमवार सुबह चौकी इंचार्ज दशरथ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया था। जिसके जरिए आरोपियों की पहचान की गई।

नशे की लत को पूरा करने के लिए दिया वारदात को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी सचिन, नवीन और सुशील को गिरफ्तार किया। ये तीनों आरोपी भिवानी के उमरावत गांव के रहने वाले है। चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि आरोपी सचिन का इस दुकान पर आना जाना था। वो अपने परिवार के साथ यहां आभूषण खरीदने आता था। उसे दुकान के बारे में पता था। उसने नशे की लत के चक्कर में दोस्तों के साथ चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने चोरी हुए आभूषण बरामद कर लिए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000