हैवान बना पति, पत्नी को ड्रग खिलाकर 50 लोगों से करवाया यौन शोषण

फ्रांस में करीब एक दशक तक पत्नी को नशीला पदार्थ देकर 50 से अधिक लोगों से उसका रेप करवाने वाले आदमी के खिलाफ मुकदमा शुरू हो गया है। मंगलवार को अदालत में आरोपी ने सभी आरोप स्वीकार करते हुए खुद को बलात्कारी बताया और दया की मांग की। इस मामले ने पूरे फ्रांस को हिला कर रख दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसे इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस व्यक्ति के साथ उसने इतने साल बिताए, वही उसे इस तरह धोखा दे रहा था। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे कभी इस साजिश का अहसास तक नहीं होने दिया।

आरोपी डोमिनिक पेलीकोट, जिसकी उम्र 71 साल है, पर आरोप है कि उसने 10 साल तक अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में रखा और कई लोगों से उसका रेप करवाया। यह मुकदमा दिसंबर तक चलने वाला है, और अगर पेलीकोट को दोषी ठहराया जाता है, तो उसे कम से कम 20 साल की सजा हो सकती है। यह मामला तब सामने आया जब 2020 में पुलिस ने उसे एक सुपरमार्केट में महिलाओं का अंतरंग वीडियो बनाते हुए पकड़ा। इसके बाद, पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से उसकी पत्नी गिसेले के साथ यौन कृत्यों की हजारों तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए। मामले की जांच में सामने आया कि डोमिनिक ने कोको नामक एक वेबसाइट के जरिये अन्य लोगों को अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने की पेशकश की थी। वह इन कृत्यों का वीडियो भी बनाता था। जांच में 300 से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो मिले, जिनसे इस अपराध का खुलासा हुआ।

पीड़िता गिसेले पेलीकोट, जो अब यौन हिंसा के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बन चुकी हैं, ने इस मुकदमे को सार्वजनिक रूप से चलाने की मंजूरी दे दी है। वह अदालत में अपने पूर्व पति के खिलाफ बयान दर्ज करा सकती हैं। कई अन्य महिलाएं भी इस मामले को सुनने के लिए अदालत में पहुंचीं, जिसमें एक 69 वर्षीय महिला ने कहा कि यह अविश्वसनीय है कि 50 साल तक किसी के साथ रहने के बाद भी वह इतना बड़ा राज छुपाए रह सकता है। पुलिस ने मामले में 72 संदिग्धों की पहचान की है, जिनमें से कई 26 से 74 वर्ष की उम्र के हैं। इन पर गिसेले के साथ रेप का आरोप है। हालांकि, इनमें से कई आरोपियों ने दावा किया कि डोमिनिक ने उन्हें गुमराह किया था, और उन्हें लगा था कि गिसेले अपनी मर्जी से यौन संबंध बना रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000