आतिशी कैबिनेट में क्या नए मंत्रियों को मिलेगी जगह या फिर पुराने चेहरों पर लगेगा दांव, जानें किसका पलड़ा भारी

न‌ई दिल्ली। 17 सितंबर का दिन देश की राजधानी दिल्ली के लिए बेहद खास दिन रहा। राजनीतिक उठापटक के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का दिल्ली की नईं मुख्यमंत्री बनना तय हो गया।कहा जा रहा है कि सबकुछ तय रणनीति के अनुसार हुआ। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ सरकार की नए कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चा इस बात की है कि आतिशी की कैबिनेट में मंत्री कौन-कौन बनेगा, क्या आतिशी सरकार में नए मंत्री शामिल होंगे या पुराने चेहरों को फिर मौका मिलेगा।

आतिशी कैबिनेट में किसे मिलेगा मौका

कयास लगाए जा रहे हैं कि आतिशी की नई कैबिनेट के खाली पदों पर आम आदमी पार्टी क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने की कोशिश करेगी।संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक दिल्ली में मुख्यमंत्री के अलावा अधिकतम 6 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आतिशी पुराने चेहरों पर ही भरोसा जता सकती हैं।वजह पुराने मंत्री अपने कामकाज से अवगत हैं।पुराने मंत्री पहले से चल रहे कामों को जारी रखने,नीतिगत मामलों को सुचारू रूप से चलाने में ज्यादा योगदान दे सकते हैं,नए चेहरों पर आप इसलिए भी दांव नहीं खेलेगी क्योंकि दिल्ली में चुनाव नजदीक है।

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी हो रहा खत्म

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी महीने के शुरूआत में ही हो सकते हैं।निर्वाचन आयोग किसी भी समय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।इसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी।ऐसे समय में नए मंत्रियों के पास कामकाज करने के लिए समय नहीं होगा। संभावना कम ही है कि आतिशी कैबिनेट में फेर-बदल कर आप किसी भी तरह की अस्थिरता लाने की कोशिश करेंगी।माना जा रहा है कि आतिशी फिर पुराने मंत्रिमंडल के साथ ही अपना कार्यकाल जारी रखेंगी।

ये हो सकते हैं मंत्री

दिल्ली में फिलहाल पांच मंत्री हैं और कैबिनेट में एक मंत्री पद खाली है।आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी एक मंत्री पद खाली होगा।माना जा रहा है कि पुराने चेहरों कि लिस्ट में गोपाल राय,कैलाश राय,इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज को नई कैबिनेट में भी दोबारा मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है।रेस में कोंडली विधायक कुलदीप कुमार और मंगोलपुरी विधायक राखी बिड़लान का नाम भी शामिल है।आतिशी इन दोनों में किसी एक को मौका दे सकती हैं।कैबिनेट में शामिल होने के लिए कई अन्य विधायक भी दौड़ में हैं।इनमें सोमनाथ भारती,दुर्गेश पाठक,संजीव झा,दिलीप पाण्डेय और महेंद्र गोयल जैसे नाम शामिल हैं।

केजरीवाल की पुरानी कैबिनेट में कौन-कौन

एक नजर केजरीवाल की पुरानी कैबिनेट पर डालें तो इस लिस्ट में खुद आतिशी,गोपाल राय,इमरान हुसैन,कैलाश गहलोत,सौरभ भारद्वाज,मनीष सिसोदिया,सत्येन्द्र कुमार जैन,राजेंद्र पाल गौतम जैसे नेता शामिल थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000