पुलिस अफसर ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, वारदात के बाद थाने में जाकर किया सरेंडर 

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद अफजल पठान खुद ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार, यह घटना नांदेड़ के आइडियल कॉलोनी धनेगांव में बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे हुई। यहां रहने वाला अफजल पठान शहर के विमानतल पुलिस स्टेशन में सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) के पद पर तैनात था। अफजल ने अपनी सरकारी बंदूक से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अफजल पठान ने थाने जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या के पीछे क्या वजह रही, ये स्पष्ट नहीं है. पुलिस अधिकारी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

इस वारदात के बाद आसपास सनसनी फैल गई। नांदेड़ ग्रामीण पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस अधिकारी की मानसिक स्थिति, पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।इस घटना को लेकर नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक अबिनाश कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया जाएगा। पुलिस हत्या के कारणों को जानने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |     अमेठी पुलिस की गुंडागर्दी,घर में घुसकर महिलाओं से की गाली गलौज, धक्का मुक्की, इंस्पेक्टर भूल गया इंसानियत     |     दामाद के साथ भागी मां तो भड़की बेटी, कहा-घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े     |     हाय रे सास, दामाद के सामने बेटी की आशिक से करवा दी शादी, पत्नी को विदा होते देखता रह गया पति     |     शौहर से परेशान मुस्लिम युवती ने किया धर्म परिवर्तन, सबीना से बनी सुमन, हिंदू युवक से की शादी     |     UP में बेवफा पत्नियों का खूनी खेल, मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी,औरतों की आशनाई में हो ग‌ए शहीद     |     10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, बिल्डिंग में छिपाया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000