लगातार बेटी होने से नाराज़ कलयुगी पिता ने नवजात को पटक-पटककर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इटावा। दूसरी पत्नी से भी लगातार चौथी बेटी होने से गुस्साए आरोपी ने शराब के नशे में एक महीने की नवजात बेटी को पांच दिन पहले फर्श पर पटक दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी के गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना भरथना क्षेत्र में गांव चंद्रपुरा में 14 सितंबर की शाम शराब के नशे में बबलू उर्फ रंजीत कुमार ने पत्नी दीपू से झगड़ा करके उसकी गोद से एक महीने की नवजात बेटी तान्या को छीनकर घर में फर्श पर पटक दिया था, हालत गंभीर होने पर उसकी सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

शुरुआत में परिजन पति पत्नी में झगड़ा होने के दौरान गोद से बेटी के गिर जाने से घायल होने की बात कहते रहे। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने गहनता से छानबीन की तो पता चला कि बबलू की पहली पत्नी से दो बेटियां हैं, उसका निधन होने पर उसने दीपू से दूसरी शादी की। उसके भी दूसरी बेटी हुई तो यह शराब के नशे में आकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है जोर से पटकने से चोटें आईं। इसके आधार पर मामला गैर इरादतन हत्या दर्ज करके सटीक सूचना पर पुलिस ने गुरुवार सुबह सवा दस बजे बबलू को ऊसराहार मार्ग पर गांव नगला जलाल की मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह फरार होने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000