भीषण सड़क दुर्घटना में सेना के पूर्व जवान की हुई मौत

बोकारो के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बैदकारो मोड़ के समीप हीरक रोड में बुधवार लगभग 3 बजे कार संख्या जेएच 10 सीए 6949 के एक पेड़ से टकरा जाने के कारण कार चालक राकेश सिंह (44 वर्ष) के दर्दनाक मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा…

बताया जाता है कि राकेश सिंह डीवीसी बेरमो माइंस में कार्यरत एक प्राइवेट सक्यिोरिटी एजेंसी में कार्यरत था। दोपहर को अपने बच्चे को कार्मल स्कूल से अपने घर डीवीसी बेरमो माइंस न्यू कॉलोनी पहुंचाने के बाद वह किसी कार्य से जरीडीह बाजार गया हुआ था और उधर से लौट रहा था। इसी दौरान कार की गति तेज होने के कारण उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और फिर कार पेड़ से टकरा गई जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आयीं।

कार बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त…

कार की टक्कर पेड़ से इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतग्रिस्त हो गया। जानकारी मिलने के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल उसे कार से निकाल कर ढोरी केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकत्सिकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए…

जानकारी मिलने के बाद पत्नी सहित और परिजन अस्पताल पहुंचे जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक का एक 4 साल का बेटा है. राकेश सेना से सेवानिवृति लेने के बाद प्राइवेट सक्यिोरिटी एजेंसी में कार्य करता था। इनके अन्य परिजन बोकारो थर्मल में रहते हैं। राकेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बेरमो माइंस न्यू कॉलोनी में रहता था।

पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव …

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल के मर्रचरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के लिए तेनूघाट बुधवार को भेजा जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000