बाइक सवार बदमाशों ने अवैध शराब कारोबारी की गोली मारकर की हत्या

जमशेदपुर परसुडीह थानान्तर्गत नामोटोला में शुक्रवार की शाम विजय साहु नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उसके भाड़े के घर के दरवाजे के पास हुई। हमलावरों ने उसे तीन गोली मारी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे किसी तरह उठाकर टीएमएच ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद परसुडीह पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश स्कूटी से कैनाल के रास्ते सुंदरनगर की ओर फरार हो गए।

विजय साहु पहले परसुडीह हनुमान मंदिर के समीप रहता था। वहां से कुछ माह पहले ही वह नामोटोला में जॉर्ज नामक व्यक्ति के घर में भाड़े में आया था। जहां वह अपनी पत्नी एवं दो बेटियों के साथ रहता था। शाम को करीब 6 बजे वह अपने दोपहिया वाहन से घर आया। गाड़ी खड़ी करके ज्योंहि वह गेट खोलने जा रहा था। उसी दौरान उसका पीछा करते हुए स्कूटी से आए बदमाशों ने उसे लगातार तीन गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग सन्न रह गए। जब तक परिजन दौड़कर आते तब तक हमलावर फरार हो गए।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर है शराब की दुकान…

नामोटोला में जिस स्थान पर घटना हुई। उससे कुछ दूरी पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान के पास खरीददार एवं पीने वालों का जमावड़ा लगा हुआ था। साथ ही अलग-बगल स्थित दुकान पर भी लोग खड़े थे। गोली की आवाज सुनकर सभी चौकन्ने हो गए. हालांकि किसी ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश आराम से फरार हो गए।

अवैध शराब का कारोबार करता था विजय…

स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय साहु अवैध रूप से मिलावटी अंग्रेजी शराब का धंधा करता था। पहले वह जहां रहता था. उस जगह पर उसके इस अवैध धंधे का विरोध होने लगा। जिसके कारण वह नामोटोला में जॉर्ज नामक व्यक्ति के घर में भाड़े में आ गया। जॉर्ज का अपना निजी घर करनडीह में है। उसने नामोटोला में मकान बनाकर कई लोगों को भाड़े पर दिया है। संभवतः विजय साहु वहीं से अपना कारोबार संचालित करता था। दूसरी ओर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हर ऐंगल से इसकी जांच शुरू कर दी है। संभावना है कि अवैध कारोबार के कारण ही यह घटना हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000