पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद लाश को पहले बाड़ी में फिर हाईवे किनारे दफनाया 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या का खुलासा न हो इसके लिए आरोपियों ने लाश को पहले तो घर की बाड़ी में दफना दिया। फिर पुलिस से पकड़े जाने के डर से शव को कब्र से निकालकर दोबारा हाईवे किनारे ले जाकर दफना दिया गयाा। हत्या के इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

रिश्तों के कत्ल का ये सनसनीखेज मामला शोभा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ढोल सराई गांव में रहने वाले रोहित मरकाम की शादी एक साल पहले ही पेंड्रा निवासी समारी बाई से हुई थी। समारी घर की इकलौती बेटी है। उसके पिता की मौत के बाद वह अपनी मां की देखरेख के लिए मायके में ही रहती थी। जिसके कारण उसका पति रोहित भी सास की देखभाल करने के लिए अपने ससुराल में ही घर जमाई बनकर रहता था। बताया जा रहा है कि इसी बीच अगस्त महीने में नवाखाई में जब रोहित अपने गृहग्राम स्थित घर नहीं पंहुचा, तो उसके पिता पुनीत राम उसके ससुराल रोहित की जानकारी लेने पहुंच गए।

वहां उन्होंने बेटे के बारे में बहू से जानकारी चाही, तो उसने बताया कि रोहित कमाने की बात कहकर करीब एक माह पहले आंध्र प्रदेश गया था। उसके बाद से वह नही लौटा है। बहू की बात सुनकर रोहित के पिता को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बाद भी बेटे का पता नहीं चलने पर उन्होंने गांव वालों से रायशुमारी करने के बाद 2 दिन पहले थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रोहित के पिता ने अपनी बहू पर भी संदेह जाहिर किया था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और पत्नी समारी और आसपास के लोगों से लापता रोहित के संबंध मेें पूछताछ शुरू की।

पुलिस अधिकारियों की माने तो पूछताछ के दौरान समारी बाई गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करती रही। संदेह होने पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछाताछ की तो समारी बाई ने अपने पति की हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसका ध्रुवागुड़ी निवासी प्रकाश कश्यप से प्रेम संबंध है। रोहित ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों को उनके प्यार के बीच रोहित के रोड़ा बनने का डर था। आरोपी समारी बाई ने बताया कि इसके बाद उसने अपने प्रेमी प्रकाश के साथ मिलकर रोहित को मारने की साजिश रची।

दोनों ने मिलकर 15 जुलाई को रोहित की पीट-पीटकर हत्या कर दी।  हत्या के बाद दोनों ने शव को पहले पेंड्रा गांव में ही बाड़ी में दफना दिया था। समारी बाई ने पुलिस को बताया कि रोहित के पिता लगातार रोहित के संबंध में पूछताछ करने लगे थे, जिससे वह घबरा गई। इसके बाद पकड़े जाने के डर से प्रेमी के साथ मिलकर उसने बाड़ी से शव बाहर निकालकर दोबारा लाश को घटनास्थल से 20 किमी दूर नेशनल हाईवे किनारे ले जाकर दफना दिया। इस दौरान हड़बड़ी में लाश के कुछ हिस्से मौके पर ही छूट गए थे।

नेशनल हाईवे किनारे टुकड़ों में मिला शव…

हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि रोहित की पत्नी संदिग्ध थी। पूछताछ में हुए खुलासे के बाद आरोपियों के बताये स्थान पर से बॉडी के कुछ पार्ट्स बरामद हुए हैं। वहीं दूसरी जगह नेशनल हाईवे किनारे से आधा शव मिला है। चूकि हत्या की ये वारदात करीब ढाई महीने से ज्यादा वक्त का होने के कारण शव बुरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के बाद मैनपुर तहसीलदार रमाकांत केवर्त और बीएमओ गजेंद्र नेगी की मौजूदगी में कब्र खोदकर लाश निकाली बरामद शव को जब्त किया है। वहीं पुलिस ने इस खुलासे के बाद आरोपी समारी बाई और उसके प्रेमी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000