अपराधउत्तरप्रदेशबहराइच मूर्ति विसर्जन जुलूस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव के बाद की फायरिंग, युवक की मौत By Pratibha Rajdar On Oct 13, 2024 702 बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के महराजगंज में रविवार को मुस्लिम समुदाय के घर के सामने से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय की तरफ से पथराव के बाद गोली चला दी गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। जिले के रेहुआ मंसूर गांव की प्रतिमा रविवार शाम को विसर्जन के लिए लोग जुलूस के साथ जा रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सूचना महाराज गज बाजार पहुंची तो लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दिए। चार मकान जलाकर राख हो गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी के जवान पहुंचे हैं। लेकिन गांव के लोगों ने चारों तरफ कई लोगों को घेर रखा है। मूर्तियों का विसर्जन रोक दिया गया है। समाचार 702 Share