लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर अब ये कॉमेडियन, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में छानबीन कर रही मुंबई पुलिस को मिला क्लू

मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बारे में छानबीन कर रही मुंबई पुलिस को एक और साजिश का क्लू मिला है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि बाबा सिद्दीकी के बाद लॉरेंस बिश्नोई एक बड़े कॉमेडियन को निशाना बना सकता है। उस कॉमेडियन के खिलाफ लगातार हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगते रहे हैं।

यह कॉमेडियन बिग बॉस का विजेता रहा है और सलमान खान का करीबी भी माना जाता है। मुंबई पुलिस ने अभी साफ तौर से लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट का नाम नहीं लिया है, मगर इशारा मुनव्वर फारूकी की ओर माना जा रहा है।

अभी सिद्दीकी हत्याकांड में 6 लोगों की हुई पहचान…

बता दें कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अभी तक छह नाम सामने आए हैं। शूटरों की पहचान हरियाणा के कैथल के रहने वाले गुरमेल बलजीत सिंह और यूपी के बहराइच निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) और शिव कुमार गौतम उर्फ शिवा के तौर पर हुई है। शिवा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इसके अलावा पटियाला पंजाब के जासीन अख्तर का नाम सामने आया है।

जिसने तीनों शूटरों को हथियार और अन्य सपोर्ट मुहैया कराया था। पांचवा नाम शिबू लोनकर का है, जिसने फेसबुक पर इस हत्याकांड की कथित तौर से जिम्मेदारी ली। पोस्ट में दावा किया गया कि एनसीपी नेता की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनकी निकटता के कारण की गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जब गोलियां चलीं, तब तीन सुरक्षाकर्मी थे मौके पर मौजूद…

बाबा सिद्दीकी के पास किसी खास कैटिगरी की सिक्युरिटी नहीं थी। उनकी सुरक्षा में तीन जवान तैनात थे। जब उन पर गोलियां चलीं, तब मौके पर तीनो ही पुलिसकर्मी मौजूद थे। हमला इतना अचानक हुआ कि वे कुछ नहीं कर सके। इस फायरिंग में एक और व्यक्ति घायल हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000