अमेरिका का दावा, पूर्व रॉ अधिकारी ने रची सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साजिश

नई दिल्ली।अमेरिका ने एक पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी पर खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।दावा किया गया है कि अधिकारी की पहचान 39 वर्षीय विकास यादव के रूप में हुई है।अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने आरोप लगाया कि यादव ने पैसे देकर हत्या की साजिश रची।

अमेरिका के लोगों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं

एफबीआई डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने एक बयान में कहा कि एफबीआई अमेरिका में रहने वालों के खिलाफ हिंसा या बदले की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेगी। रे ने दावा किया कि साजिश कथित तौर पर मई 2023 में रचनी शुरू की गई थी। उस समय कथित तौर पर भारत सरकार के कर्मचारी रहे विकास यादव ने हत्या के लिए भारत और विदेशों में रह रहे लोगों की मदद की।उनका टारगेट गुरपतवंत सिंह पन्नू था, जो भारत में एक नामित आतंकी है, जो कि खालिस्तानी समर्थक है।

पूर्व भारतीय जासूस पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप

रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी विकास यादव के प्रत्यर्पण की मांग कर सकते हैं।विकास यादव पर पन्नू की हत्या के लिए भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को हायर करने का आरोप है।निखिल गुप्ता को पिछले साल जून में प्राग में गिरफ्तार किया गया था और बाद में अमेरिका में उनको प्रत्यर्पित किया गया।हालांकि निखिल ने दोषी नहीं होने की बात कही थी।अभियोग में बताया गया है कि कैसे रॉ एजेंट विकास यादव ने निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या की साजिश रचने के लिए हायर किया था।अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि निखिल गुप्ता को लगा कि 2023 में कनाडा में निज्जर की हत्या के बाद पन्नू को तुरंत मारने की जरूरत है।अभियोग के मुताबिक निखिल गुप्ता का मानना ​​था कि निज्जर की हत्या के बाद पन्नू की हत्या के लिए इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है।

पन्नू मामले में क्या हुआ था

इस साल सितंबर में अमेरिका की एक अदालत ने पन्नू केस को लेकर भारत सरकार को समन जारी किया था,जिसमें हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया था।भारत सरकार ने समन को पूरी तरह से अनुचित बताया था।समन में भारत सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल, विकास यादव और निखिल गुप्ता को नामित किया गया था।उनसे 21 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000